Haryana Board Result: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। छात्रों का लंबे समय से इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है क्योंकि बोर्ड ने संकेत दिए हैं कि इसी सप्ताह दोनों कक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
बोर्ड ने बताया कि मूल्यांकन कार्य, अंकन प्रक्रिया और यूएमसी (Unfair Means Cases) से जुड़े सभी मामलों की सुनवाई पूरी कर ली गई है। अब परिणाम जारी करने की अंतिम प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।
Haryana News: हरियाणा में मौसम का बड़ा बदलाव, IMD ने जारी किया अलर्ट
अलग-अलग दिन जारी होंगे 10वीं और 12वीं के परिणाम
बोर्ड ने जानकारी दी है कि इस बार परिणाम जारी करने में तकनीकी व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाएगा। वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक (लोड) की समस्या से बचने के लिए पहले 12वीं कक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा और उसके एक दिन बाद 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इस निर्णय का उद्देश्य छात्रों को बिना किसी तकनीकी परेशानी के आसानी से परिणाम उपलब्ध कराना है।
लाखों छात्रों ने दी थी परीक्षा
हरियाणा बोर्ड ने इस वर्ष 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं क्रमशः 20 मार्च और 1 अप्रैल तक आयोजित की थीं। पूरे राज्य में कुल 1431 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां लाखों छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया। इस वर्ष लगभग 5,66,411 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 2,96,593 लड़के और 2,69,818 लड़कियां शामिल थीं। परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई थी।
बोर्ड ने पूरी की सभी औपचारिकताएं
हरियाणा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने जानकारी दी कि परिणाम तैयार करने से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। मूल्यांकन से लेकर अंतिम सत्यापन तक का काम पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि बोर्ड की टीम ने यह सुनिश्चित किया है कि परिणाम समय पर और पारदर्शी तरीके से जारी किए जाएं, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
छात्रों और अभिभावकों में बढ़ा इंतजार
रिजल्ट को लेकर छात्रों और अभिभावकों में उत्सुकता बढ़ गई है। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही सभी को परिणाम का इंतजार था, जो अब जल्द खत्म होने वाला है। बोर्ड की घोषणा के बाद छात्रों में राहत और उत्साह दोनों देखा जा रहा है।










