Haryana Board Result: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद छात्रों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। बोर्ड ने 14 मई को आधिकारिक रूप से परिणाम जारी किया। इस वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था और अब परिणाम सामने आने के बाद छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।
कितने प्रतिशत छात्र पास?
आपको बता दें कि, बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार के अनुसार, इस साल 10वीं क्लास की परीक्षा में कुल 2,76,640 छात्रों ने भाग लिया था। इनमें 2,47,860 छात्र सफल घोषित किए गए हैं। इस तरह कुल पास प्रतिशत 89.6 प्रतिशत दर्ज किया गया है। यह परिणाम पिछले सालों की तुलना में संतोषजनक माना जा रहा है।
वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने से दिक्कत
वहीं दूसरी तरफ रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर भारी संख्या में छात्रों ने एक साथ लॉगिन किया, जिससे साइट पर ज्यादा ट्रैफिक देखने को मिला। कई छात्रों को परिणाम देखने में परेशानी हुई और वेबसाइट पर “Please try after some time” का संदेश दिखाई देता रहा। बोर्ड ने छात्रों से धैर्य रखने और थोड़ी देर बाद पुनः प्रयास करने की सलाह दी है।
ऐसे देखें अपना HBSE 10th Result
छात्र अपने परिणाम को आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://bseh.org.in/ पर जाना होगा। वहां एक्टिव रिजल्ट लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों को कुछ जरूरी जानकारी भरनी होगी, जैसे कि परीक्षा प्रकार (रेगुलर या प्राइवेट), रोल नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड। सभी विवरण सही तरीके से भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते ही परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। छात्र अपने रिजल्ट को डाउनलोड करके भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
पिछले वर्ष का परिणाम कैसा रहा था

पिछले वर्ष HBSE ने 10वीं का परिणाम 17 मई को जारी किया था। उस समय नियमित छात्रों का पास प्रतिशत 92.49 प्रतिशत रहा था, जबकि प्राइवेट छात्रों का परिणाम 73.08 प्रतिशत था। इस तुलना में इस वर्ष का परिणाम थोड़ा अलग रहा है, लेकिन कुल मिलाकर पास प्रतिशत संतोषजनक माना जा रहा है।
12वीं के परिणाम में भी दिखा अच्छा प्रदर्शन
इसी बीच बोर्ड ने हाल ही में 12वीं कक्षा का परिणाम भी घोषित किया था, जिसमें कुल 84.67 प्रतिशत छात्र सफल रहे। इस परीक्षा में लगभग 2,42,856 छात्रों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 2,05,618 छात्र पास हुए। वहीं करीब 10,498 छात्रों को असफलता का सामना करना पड़ा।
WB HS Result 2026 OUT: पश्चिम बंगाल बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, यहां देखें डायरेक्ट लिंक
टॉपर्स में लड़कियों का दबदबा
12वीं कक्षा के परिणाम में इस बार टॉपर्स की सूची में लड़कियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। शीर्ष तीन स्थानों में चार छात्राओं ने जगह बनाकर अपनी प्रतिभा साबित की है। यह शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियों की बढ़ती भागीदारी और सफलता को दर्शाता है।










