Hardik Pandya Wedding: हार्दिक पांड्या फिर बनेंगे दूल्हा? आ गई शादी की तारीख

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं, सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तारीख वायरल होने के बाद फैंस में हलचल मच गई है, क्या सच में वह दोबारा दूल्हा बनने जा रहे हैं या यह सिर्फ एक अफवाह है, पूरी जानकारी सामने आई है

हार्दिक पांड्या फिर बनेंगे दूल्हा?

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मई 16, 2026

Hardik Pandya Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। ऐसे में जानकारी के अनुसार, वह एक्ट्रेस और मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं और अब दोनों की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि हार्दिक दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं।

Women T20 Record : क्रिकेट मैदान पर आया फातिमा सना का तूफान, सिर्फ इतनी गेंदों में रचा इतिहास

22 मई 2026 को उदयपुर में शादी की चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स के अनुसार, हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की शादी की तारीख 22 मई 2026 बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि यह शादी राजस्थान के उदयपुर में एक प्राइवेट सेरेमनी के रूप में होगी। इस समारोह में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे। हालांकि, इस खबर को लेकर अभी तक न तो हार्दिक पांड्या और न ही माहिका शर्मा की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है।

अचानक शादी की वजह को लेकर दावे

अचानक शादी की वजह को लेकर दावे
अचानक शादी की वजह को लेकर दावे

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि इस शादी के पीछे कुछ घटनाएं वजह बन सकती हैं। कहा जा रहा है कि माहिका शर्मा कई बार मुंबई इंडियंस के मैचों के दौरान स्टेडियम में नजर आई थीं। इसके बाद हार्दिक मैच खत्म होते ही उनसे मिलने चले जाते थे और टीम की रणनीतिक बैठकों में शामिल नहीं हो पाते थे।

इसी बीच यह भी चर्चा है कि माहिका पर ड्रेसिंग रूम से जुड़ी कुछ जानकारी लीक करने के आरोप भी लगाए गए हैं। हालांकि, इन दावों की अभी तक किसी आधिकारिक स्रोत से पुष्टि नहीं हुई है और BCCI की ओर से भी कोई बयान सामने नहीं आया है।

हार्दिक पांड्या की पहली शादी और तलाक

हार्दिक पांड्या ने इससे पहले 31 मई 2020 को मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से कोर्ट मैरिज की थी। बाद में 14 फरवरी 2023 को दोनों ने राजस्थान के उदयपुर में पारंपरिक रीति-रिवाजों से भव्य शादी की थी। इस शादी से दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम अगस्त्य पांड्या है।

IPL 2026 Playoffs : आईपीएल 2026 प्लेऑफ की रेस हुई बेहद रोमांचक, लखनऊ की जीत से बदला समीकरण

चार साल बाद हुआ अलगाव

करीब चार साल साथ रहने के बाद हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। जुलाई 2024 में दोनों ने अपने सेपरेशन की आधिकारिक पुष्टि की थी। इसके बाद से ही हार्दिक पांड्या का नाम माहिका शर्मा के साथ जोड़ा जाने लगा।