Hardik Pandya Gift: हार्दिक पांड्या ने बेटे अगस्त्य को गिफ्ट की 4 करोड़ की कार, नताशा के साथ वीडियो वायरल

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इन दिनों सुर्खियों में हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच, हार्दिक ने अपनी एक्स-वाइफ नताशा स्टेनकोविक और बेटे अगस्त्य को ₹4 करोड़ की लग्जरी लैंड रोवर डिफेंडर कार गिफ्ट की है। वहीं दूसरी ओर, हार्दिक की रूमर्ड गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

फ़रवरी 22, 2026

Hardik Pandya Gift: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में हार्दिक द्वारा अपनी पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक और बेटे अगस्त्य को एक बेहद कीमती तोहफा देने की खबरें सामने आई हैं।

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भीषण मुठभेड़, जैश का बड़ा आतंकी ढेर

नताशा और अगस्त्य को मिला ‘पापा’ की तरफ से खास तोहफा

बताते चले कि, सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें नताशा स्टेनकोविक और अगस्त्य एक चमचमाती लग्जरी कार की डिलीवरी लेते नजर आ रहे हैं। इस दौरान पीछे लगे एक बैनर ने सबका ध्यान खींचा, जिस पर लिखा था, “पापा की तरफ से अगस्त्य को गिफ्ट।” हार्दिक ने अपने लाडले बेटे के लिए करीब 4 करोड़ रुपये की लैंड रोवर डिफेंडर (Land Rover Defender) खरीदी है। बता दें कि हार्दिक और नताशा ने साल 2020 में शादी की थी, लेकिन 2024 में दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए थे। अलग होने के बावजूद हार्दिक अपने पिता होने का फर्ज बखूबी निभा रहे हैं।

माहिका शर्मा के साथ हार्दिक पांड्या का बढ़ता रिश्ता

आपको बता दे कि, तलाक के बाद हार्दिक पांड्या का नाम मॉडल और अभिनेत्री माहिका शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम होटल में हार्दिक ने माहिका का जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया था, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर छाई रहीं। इतना ही नहीं, हार्दिक ने माहिका के प्रति अपना प्यार जाहिर करने के लिए उनके नाम के पहले अक्षर का एक टैटू भी बनवाया है। वर्ल्ड कप के इस व्यस्त शेड्यूल के बीच माहिका लगातार हार्दिक का हौसला बढ़ाने के लिए उनके साथ बनी हुई हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हार्दिक का ऑलराउंड प्रदर्शन

मैदान पर बात करें तो हार्दिक पांड्या इस समय टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो रहे हैं। वह न केवल बल्ले से बल्कि गेंद से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। हार्दिक पावरप्ले में गेंदबाजी की कमान संभाल रहे हैं और अब तक टूर्नामेंट में 5 विकेट चटका चुके हैं। बल्लेबाजी में उन्होंने नामीबिया के खिलाफ 52 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर अपनी फॉर्म का लोहा मनवाया है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 का महामुकाबला आज

आज क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर टिकी हैं, जहां भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होने जा रहा है। सुपर-8 राउंड का यह मैच बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। हार्दिक पांड्या से एक बार फिर उम्मीद की जा रही है कि वह अपनी धारदार गेंदबाजी और फिनिशिंग एबिलिटी से टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम योगदान देंगे।

भारत-पाक बॉर्डर पर ड्यूटी के दौरान दो जवानों की मौत, पुलिस महकमे में हड़कंप