Hardik Pandya Controversy: मुसीबत में हार्दिक पंड्या, जीत के जश्न में तिरंगे के अपमान का आरोप, पुलिस केस दर्ज

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत का जश्न स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के लिए कानूनी मुसीबत बन गया है। पुणे के एक वकील ने हार्दिक के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) के अपमान और सार्वजनिक रूप से अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Hardik Pandya Controversy

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मार्च 12, 2026

Hardik Pandya Controversy: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत के हीरो रहे स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या विवादों में घिर गए हैं। पुणे के एडवोकेट वाजिद खान ने पुणे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि हार्दिक ने अपनी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के साथ जश्न के दौरान राष्ट्रीय ध्वजा तिरंगे का अपमान किया। आरोप है कि हार्दिक ने तिरंगा बांधकर अश्लील हरकतें कीं, जिससे तिरंगे की गरिमा को ठेस पहुँची।

वाजिद खान ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया कि हार्दिक पंड्या ने न्यूज़ीलैंड पर फाइनल जीत के बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अवॉर्ड सेरेमनी से पहले जश्न मनाया। इस दौरान खिलाड़ी और उनके परिवार मैदान पर मौजूद थे। हार्दिक और उनकी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा मंच पर नाचते-गाते और फोटोज क्लिक करवा रहे थे।

कुलदीप यादव की वेडिंग सेलिब्रेशन मसूरी में, विराट कोहली-जय शाह सहित कई खास मेहमान पहुंचेंगे

शिकायतकर्ता का दावा

Hardik Pandya Controversy
मुसीबत में हार्दिक पंड्या

वाजिद खान के अनुसार, हार्दिक पंड्या अपनी जीत के जश्न में इतने मग्न थे कि उन्होंने अपनी पीठ पर राष्ट्रीय ध्वज बांधकर लेटे हुए नृत्य किया। यह कार्रवाई 1971 के राष्ट्रीय ध्वज अधिनियम की धारा 2 के खिलाफ मानी जा रही है, जो ध्वज की गरिमा का सम्मान करने का निर्देश देती है। वाजिद खान ने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने उनकी शिकायत स्वीकार कर ली।

उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय ध्वज पूरे राष्ट्र का प्रतीक है। ऐसे सार्वजनिक मंच पर इसे अश्लील हरकतों में इस्तेमाल करना सही नहीं है। मैंने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी और शिकायत की एक प्रति भी प्राप्त की है।”

सोशल मीडिया और आलोचना

हार्दिक पंड्या और महिका शर्मा की हरकतों को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है। कई लोगों ने उनकी आलोचना की, जबकि कुछ ने आरोप लगाया कि महिका शर्मा के आने के बाद हार्दिक और उनके बड़े भाई क्रुणाल पंड्या के रिश्ते में दूरी आई है। फाइनल मैच में क्रुणाल पंड्या न तो स्टेडियम पहुंचे और न ही उन्होंने हार्दिक को सोशल मीडिया पर बधाई दी।

हार्दिक पंड्या का निजी जीवन

हार्दिक पंड्या तलाकशुदा हैं। उन्होंने सर्बियाई मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्री नताशा स्टानकोविक से शादी की थी, जिनसे उन्हें बेटा अगस्त्या है। तलाक के बाद उनके जीवन में महिका शर्मा की एंट्री हुई, जो मॉडल हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत के जश्न ने हार्दिक पंड्या को विवाद में डाल दिया है। राष्ट्रीय ध्वज का इस्तेमाल अश्लील हरकतों में होने से विवाद खड़ा हो गया है और पुलिस जांच जारी है। सोशल मीडिया पर आलोचना और विवाद के बीच यह देखना बाकी है कि पुलिस इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है।

चैंपियंस लीग में एटलेटिको मैड्रिड का दमदार प्रदर्शन, टोटेनहम को दी करारी शिकस्त