Hapur Violence: हापुड़ में ईद के दिन हिंसा, 300 रुपये के विवाद में दो पक्षों में झड़प

हापुड़ में ईद के दिन मात्र 300 रुपये के विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। लाठी-डंडे और पत्थरबाजी से गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच शुरू कर दी है।

हापुड़ में ईद के दिन हिंसा,

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मई 29, 2026

Hapur Violence: यूपी के हापुड़ जिले के धौलाना थाना इलाके के शेखपुरा खिचरा गांव मं ईद के दिन एक छोटी सी बात ने बड़ा रूप ले लिया। सिर्फ 300 रुपए के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते मामला मारपीट और पथराव तक पहुंच गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

DK Shivakumar Journey : जेल यात्रा से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक, क्या है डीके शिवकुमार की इनसाइड स्टोरी ?

बच्चों की बहस से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, यह विवाद पहले बच्चों के बीच किसी छोटी बात को लेकर शुरू हुआ था। लेकिन धीरे-धीरे यह विवाद गांव के दो लोगो- इस्लाम और मुबारक अली के बीच लेनदेन और कहासुनी में बदल गया। मामूली बहस ने जल्द ही उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडो के साथ सड़क पर उतर आए।

लाठी-डंडे और पत्थरबाजी से बिगड़े हालात

दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और लाठी-डंडों के साथ-साथ पत्थर भी चलाए गए। महिलाओं और पुरुषों दोनों ने इस झड़प में हिस्सा लिया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। इस हिंसा में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और गांव में तनाव का माहौल बन गया।

कई लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

आपको बता दें कि, इस झगड़े में दर्जनों लोग घायल हुए हैं, जिनमें नदीम, इसरार, कय्यूम, इंतजार ईस्ते खान, शोएब, जुल्फिकार, जुबेर, नईम, गुफरान, हसीन, आबिद और रिजवान जैसे नाम शामिल हैं। सभी घायलों को तुरंत धौलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल कर दी गई है।

वायरल वीडियो से जांच तेज

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग एक-दूसरे पर हमला करते और घायल अवस्था में नजर आ रहे हैं। पुलिस इसी वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Hamirpur Accident: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, 6 की मौत; सीएम योगी ने लिया संज्ञान

जांच और कानूनी कार्रवाई की तैयारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और जैसे ही पीड़ित पक्ष की तहरीर प्राप्त होगी, संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही घायलों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।