Happy Patel Movie Review: पहला हाफ शानदार, वीर दास की कॉमेडी फिल्म पर दर्शकों का रिव्यू

कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास की बहुप्रतीक्षित फिल्म हैप्पी पटेल 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म से वीर दास ने डायरेक्शन में डेब्यू किया है, जबकि इसे आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है।

वीर दास की कॉमेडी फिल्म पर दर्शकों का रिव्यू

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 16, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

Happy Patel Movie Review: कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास की बहुप्रतीक्षित फिल्म हैप्पी पटेल आखिरकार 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस फिल्म के जरिए वीर दास ने अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया है, जबकि इसके निर्माता आमिर खान हैं। ऐसे में दर्शकों और फैंस की उम्मीदंं इस फिल्म से काफी ज्यादा थीं। रिलीज के तुरंत बाद ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दर्शकों ने अपने रिव्यू साझा किए और फिल्म को लेकर अपनी राय दी।

Vikram Aur Betaal: 26 लाख में बनी 26 एपिसोड की कहानी, कैसे बना शो क्लासिक कल्ट?

फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज

वीर दास की कॉमेडी फिल्म पर दर्शकों का रिव्यू
वीर दास की कॉमेडी फिल्म पर दर्शकों का रिव्यू

फिल्म में आमिर खान, मोना सिंह, मिथिला पालकर, शारिब हाशमी, सृष्टि तावड़े और इमरान खान जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। यह फिल्म कॉमेडी और मनोरंजन का तड़का लगाती है। रिलीज के कुछ ही समय बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा किए, जिससे यह अंदाजा लगाना आसान हो गया कि फिल्म देखने लायक है या नहीं।

दर्शकों की पहली प्रतिक्रिया

एक यूजर ने फिल्म को 5 में से 3 स्टार दिए। उन्होंने लिखा कि फिल्म का पहला हाफ बेहद शानदार है और सभी कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है। आमिर खान की परफॉर्मेंस को भी सराहा गया। हालांकि, सेकेंड हाफ और क्लाइमेक्स को लेकर थोड़ी मिश्रित प्रतिक्रिया रही। कुल मिलाकर यूजर ने इसे मनोरंजन से भरपूर फिल्म बताया।

कहानी और प्रस्तुति पर राय

दूसरे दर्शक ने फिल्म की शुरुआत और कहानी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर कहानी को और प्रभावशाली बनाता है। कॉमेडी के कई हिस्सों में दर्शकों को खूब हंसी आती है। इस यूजर के मुताबिक, वीर दास फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण हैं और उनकी कॉमिक टाइमिंग फिल्म को खास बनाती है।

‘साहस अक्सर अकेला होता है’, रानी मुखर्जी ने ‘मर्दानी 3’ के जरिए पुलिसकर्मियों को सलाम किया

बेतुकी कॉमेडी का तड़का

वीर दास की कॉमेडी फिल्म पर दर्शकों का रिव्यू
वीर दास की कॉमेडी फिल्म पर दर्शकों का रिव्यू

एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह फिल्म हर किसी के लिए नहीं है। हैप्पी पटेल उन लोगों को ही पसंद आएगी जिन्हें बेतुकी कॉमेडी पसंद है। उन्होंने कहा कि फिल्म की कॉमेडी जोखिम भरी है लेकिन सफल इसलिए है क्योंकि वीर दास को पागलपन और हास्य की गहरी समझ है। इमरान खान और आमिर खान के कैमियो भी दर्शकों को कुछ हिस्सों में अच्छे लगे। यूजर ने यह भी कहा कि अगर आपको बेतुका हास्य पसंद है तो यह फिल्म जरूर भाएगी।

वीर दास की उम्मीदें और दर्शकों की राय

एक दर्शक ने फिल्म देखकर लिखा कि उन्हें वीर दास का इतना आशावादी होना देखकर हैरानी हुई। उन्होंने कहा कि जबकि उनकी पिछली फिल्म लाखों की कहानी बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी, फिर भी वीर दास ने हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस में पूरी ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ काम किया है।

दिशा पाटनी ने पहना दीप नेक लाल गाउन, तलविंदर हुए एक्ट्रेस के ग्लैमरस लुक पर दीवाने