Happy Patel Box Office Collection: ‘हैप्पी पटेल’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार, 5वें दिन सिर्फ 17 लाख की कमाई

वीर दास की फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ आमिर खान द्वारा प्रोड्यूस हुई और बड़े स्तर पर प्रमोट की गई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं रही।

‘हैप्पी पटेल’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 20, 2026

Happy Patel Box Office Collection: वीर दास की फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ रिलीज़ के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है। आमिर खान द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म को बड़े स्तर पर प्रमोट किया गया था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है और इसके प्रदर्शन का हाल कैसा रहा।

Bigg Boss OTT: तीन सीजन के बाद खत्म हुआ ‘बिग बॉस ओटीटी’, फैंस को लगा बड़ा झटका

5वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को शाम 8 बजे तक फिल्म ने लगभग 17 लाख रुपये की कमाई की। रात के शो के आंकड़े अभी सामने आने बाकी हैं। आधिकारिक बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट फिलहाल जारी नहीं हुई है, लेकिन शुरुआती ट्रेंड से साफ है कि फिल्म की कमाई धीमी पड़ गई है।

डे-वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ने पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी।

  • दूसरे दिन बिजनेस बढ़कर 6 करोड़ रुपये तक पहुंचा।
  • तीसरे दिन फिल्म ने लगभग 5 करोड़ रुपये कमाए।
  • चौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म की कमाई घटकर 45 लाख रुपये रह गई।
  • पांचवें दिन शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 17 लाख रुपये कमाए।

इन आंकड़ों से साफ है कि फिल्म की शुरुआत ठीक रही, लेकिन वीकेंड के बाद इसकी रफ्तार काफी धीमी हो गई।

एडवांस बुकिंग में ‘बॉर्डर 2’ का रिकॉर्ड ब्रेकिंग प्रदर्शन, एक दिन में कमाए करोड़ों; बड़े हिट्स को छोड़ा पीछे

फिल्म का बजट और ऑफबीट अंदाज

फिल्म का बजट और ऑफबीट अंदाज
फिल्म का बजट और ऑफबीट अंदाज

फिल्म का बजट बहुत बड़ा नहीं है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर बजट का खुलासा नहीं किया गया है। वीर दास ने खुद कहा था कि हैप्पी पटेल’ एक ऑफबीट और ऑफ-बजट फिल्म है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि इस फिल्म का पूरा खर्चा उनकी दूसरी फिल्मों के कैटरिंग बजट से भी कम है।

निर्देशन और कलाकार

‘हैप्पी पटेल’ को वीर दास और कवि शास्त्री ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में वीर दास मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा Ellie Flory Fawcett, मोना सिंह, मिथिला पालकर और सृष्टि तावड़े जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आते हैं। फिल्म की कहानी एक जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे हास्य और रोमांच के मिश्रण के साथ प्रस्तुत किया गया है। स्क्रिप्ट वीर दास और अमोघ रणदिवे ने मिलकर लिखी है।

Ikkis Lifetime Worldwide Box Office Collections: फ्लॉप साबित हुई अगस्त्य नंदा की फिल्म, कमाई रह गई मामूली

खास बातें और प्रमोशन

इस फिल्म से आमिर खान के भांजे इमरान खान ने कमबैक किया है। वहीं, आमिर खान खुद भी फिल्म में कैमियो करते नजर आए। उन्होंने फिल्म को प्रमोट करने में भी अहम भूमिका निभाई। आमिर और वीर दास के कई प्रमोशनल वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिससे फिल्म को चर्चा जरूर मिली।