Hair Care Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बदलती जीवनशैली का असर हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ बालों पर भी साफ दिखाई देता है। कम उम्र में ही गंजेपन और बालों के झड़ने की समस्या आम हो गई है। ऐसे में अगर आप भी इस परेशानी से परेशान हैं, तो अपने हेयर केयर रूटीन में प्याज का रस शामिल करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। यह न केवल नए बालों के विकास में मदद करता है बल्कि झाड़ू जैसे रूखे और बेजान बालों को भी मुलायम और मजबूत बनाता है।
Health Tips: वजन घटाने के लिए बेस्ट है ओट्स की रोटी, जानें बनाने का आसान तरीका
प्याज का रस क्यों है बालों के लिए लाभकारी?

प्याज में मौजूद सल्फर बालों को जड़ों से मजबूत करता है। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं और बालों के फॉलिकल्स को पोषण देते हैं। यही कारण है कि प्याज का रस एलोपेसिया एरीटा जैसी समस्याओं में भी मददगार माना जाता है। नियमित रूप से प्याज का रस लगाने से स्कैल्प में रक्त प्रवाह बढ़ता है और नए बालों की ग्रोथ को प्रोत्साहन मिलता है।
प्याज के रस से बालों की देखभाल के तीन असरदार तरीके
मेथी और प्याज का रस

मेथी और प्याज का रस मिलकर बालों की ग्रोथ को बढ़ाने और उन्हें अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं। मेथी में मौजूद मल्टीन्यूट्रिएंट्स बालों को पोषण देते हैं, जबकि प्याज का रस जड़ों को एक्टिवेट करता है।
कैसे इस्तेमाल करें: मेथी के दानों को पीसकर पेस्ट बना लें और इसमें प्याज का रस मिलाएं। इस मिश्रण को स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं और कुछ समय बाद धो लें। नियमित उपयोग से बालों की ग्रोथ तेज होती है और बाल मजबूत बनते हैं।
Health Tips: खाना छोड़ने की आदत क्यों बढ़ाती है अनकंट्रोल्ड भूख? जानें
अलसी और प्याज का रस

अलसी और प्याज का रस बालों को न केवल बढ़ाने में मदद करते हैं बल्कि उन्हें शाइनी और मुलायम भी बनाते हैं। अलसी के बीजों में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड बालों को हेल्दी बनाते हैं।
कैसे इस्तेमाल करें: अलसी के बीजों को पीसकर पाउडर बना लें और इसमें प्याज का रस मिलाएं। इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। 30 मिनट तक छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से शैंपू कर लें। इससे बालों में चमक आती है और ग्रोथ भी बेहतर होती है।
करी पत्ता और प्याज का रस

करी पत्ता और प्याज का रस बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें पोषण भी देते हैं। यह मिश्रण बालों को अंदर से मजबूत बनाता है और उन्हें हेल्दी रखता है। साथ ही यह बालों को काला करने में भी मदद करता है।
कैसे इस्तेमाल करें: करी पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें और इसमें प्याज का रस मिलाएं। इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगाएं और कुछ देर बाद धो लें। नियमित उपयोग से बालों की मजबूती और रंग दोनों में सुधार होता है।
सफेद बाल उखाड़ने का सच: फैलते हैं या नहीं? एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं और बाल काले करने के देसी नुस्खे










