मध्यप्रदेश में 5 अप्रैल तक ओले और आंधी-बारिश, 30 जिलों में बारिश का अलर्ट, निमाड़ में गिरेंगे ओले

भोपाल  मध्यप्रदेश में इन दिनों आंधी-बारिश का मजबूत सिस्टम सक्रिय है। इसके चलते पिछले 72 घंटों से कई इलाकों में तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। बुधवार को प्रदेश के लगभग आधे हिस्से में मौसम बदला रहा, वहीं गुरुवार को भोपाल और इंदौर समेत 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। खासतौर पर निमाड़ क्षेत्र के धार, बड़वानी और झाबुआ में ओले गिरने की संभावना जताई गई है। भोपाल-इंदौर सहित 30 जिलों में अलर्ट अगले 24 घंटे के दौरान जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी,

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 2, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

भोपाल 

मध्यप्रदेश में इन दिनों आंधी-बारिश का मजबूत सिस्टम सक्रिय है। इसके चलते पिछले 72 घंटों से कई इलाकों में तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। बुधवार को प्रदेश के लगभग आधे हिस्से में मौसम बदला रहा, वहीं गुरुवार को भोपाल और इंदौर समेत 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। खासतौर पर निमाड़ क्षेत्र के धार, बड़वानी और झाबुआ में ओले गिरने की संभावना जताई गई है।

भोपाल-इंदौर सहित 30 जिलों में अलर्ट
अगले 24 घंटे के दौरान जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, बड़वानी, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, देवास और शाजापुर शामिल हैं।

50 किमी प्रति घंटे तक चलेगी आंधी
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्णा में तेज आंधी चल सकती है, जिसकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। अन्य जिलों में भी 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

बुधवार को भी कई जिलों में मौसम ने करवट ली। भोपाल में गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जबकि सीहोर में आंधी और बारिश के साथ ओले गिरे। इसके अलावा इंदौर, देवास, उज्जैन, खंडवा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, रायसेन, विदिशा, रतलाम, मंदसौर, खरगोन, बड़वानी, शहडोल, शाजापुर और बालाघाट समेत कई जिलों में मौसम बदला रहा।

बारिश के साथ गर्मी भी बरकरार
अजीब मौसम के बीच गर्मी का असर भी बना हुआ है। नर्मदापुरम में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि रतलाम, मंडला, खजुराहो, रायसेन, दमोह और सागर में भी पारा 38-39 डिग्री के बीच रहा। बड़े शहरों में जबलपुर 38.4°C, भोपाल 37.4°C, इंदौर 36.5°C, ग्वालियर 36.1°C और उज्जैन 35.6°C दर्ज किया गया।

क्यों बदल रहा मौसम?
प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन सक्रिय है, वहीं उत्तर-पश्चिमी हिस्से में भी दो सिस्टम काम कर रहे हैं। 7 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव होगा, जिससे 10 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। अप्रैल के दूसरे हफ्ते से सिस्टम कमजोर पड़ते ही तेज गर्मी का दौर शुरू होगा। महीने के आखिरी तक ग्वालियर, धार, खरगोन और बड़वानी जैसे जिलों में तापमान 44-45 डिग्री तक पहुंच सकता है।

 

 

Leave a Comment

2