Gurugram Holi Video: कॉर्पोरेट ऑफिस में अनोखी होली, लैपटॉप संग डांस करता कर्मचारी बना चर्चा का विषय

Holi 2026 के मौके पर अंकिता लोखंडे ने दोस्तों और परिवार के साथ ऐसी शानदार होली मनाई कि उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं। मिरर वर्क आउटफिट, बोहो जूलरी और पति विक्की जैन संग खास पोज ने फैंस का दिल जीत लिया। जानिए उनकी पार्टी में क्या रहा खास।

कॉर्पोरेट ऑफिस में अनोखी होली

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 4, 2026

Gurugram Holi Video: होली का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर अलग-अलग शहरों से रंगों और मस्ती से भरे वीडियो सामने आ रहे हैं। इसी बीच हरियाणा के गुरुग्राम से एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसने लोगों का खास ध्यान खींच लिया। यहां एक कॉर्पोरेट ऑफिस में मनाई गई होली का नजारा इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है।

Holi 2026: भांग के नशे से बिगड़ गया है होली का मजा? घबराएं नहीं, रसोई में रखी ये चीजें तुरंत दिलाएंगी राहत

रंग, म्यूजिक और काम का अनोखा मेल

वायरल क्लिप में ऑफिस के कर्मचारी रंग और गुलाल के बीच जमकर होली खेलते दिखाई दे रहे हैं। बैकग्राउंड में म्यूजिक बज रहा है और सभी लोग त्योहार का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। लेकिन वीडियो की शुरुआत में दिखा एक खास दृश्य सबसे ज्यादा चर्चा में है। एक कर्मचारी हाथ में लैपटॉप पकड़े हुए पूरे जोश के साथ डांस करता नजर आता है। ऐसा लग रहा है मानो वह काम और जश्न दोनों को एक साथ संतुलित कर रहा हो। कॉर्पोरेट माहौल में इस तरह का मस्ती भरा अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।

इंस्टाग्राम पर शेयर हुआ वीडियो

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर गौरांशी नाम की यूजर ने साझा किया है। बताया जा रहा है कि यह होली सेलिब्रेशन Accenture के गुरुग्राम स्थित ऑफिस का है। वीडियो में कर्मचारी एक-दूसरे को रंग लगाते, हंसते और कैमरे के सामने पोज देते दिख रहे हैं। हालांकि, लैपटॉप लेकर नाचते कर्मचारी का अंदाज सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इसे “कॉर्पोरेट रियलिटी” का मजेदार उदाहरण बताया जा रहा है। कई लोगों ने इसे ऑफिस लाइफ की सच्चाई से जोड़कर देखा।

Holi 2026: होली के रंग छुड़ाना क्यों होता है मुश्किल, जानें 4 बड़ी गलतियां

सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाएं

वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में दिलचस्प प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। किसी ने लिखा, “फोमो हो रहा है भाई!” तो किसी ने कहा, “कॉर्पोरेट में भी इतने मजे होते हैं?” एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में पूछा, “वर्क फ्रॉम होम वाले क्या करें?” वहीं किसी ने लिखा, “हमारे यहां तो होली के नाम पर भी काम कराया जाता है।” कुछ लोगों ने वीडियो को देखकर इच्छा जताई कि काश उनके ऑफिस में भी ऐसी होली मनाई जाती। वहीं कुछ ने यह भी कहा कि “बस इतना सा रंग? ये कैसी होली है!”

त्योहार और टारगेट दोनों साथ

इस वीडियो की खास बात यही है कि इसमें त्योहार की मस्ती और प्रोफेशनल जिम्मेदारियों का अनोखा संगम देखने को मिलता है। लैपटॉप हाथ में लेकर डांस करता कर्मचारी मानो यह संदेश दे रहा हो कि काम और जश्न दोनों साथ-साथ चल सकते हैं। कॉर्पोरेट दुनिया को अक्सर तनाव और डेडलाइन से जोड़ा जाता है, लेकिन यह वीडियो उस सोच को थोड़ा हल्का करता नजर आता है। रंगों के इस त्योहार ने ऑफिस के माहौल को भी खुशनुमा बना दिया। फिलहाल यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं। होली की इस अनोखी झलक ने सोशल मीडिया पर हंसी और खुशी का रंग घोल दिया है।

Holi 2026: सात समंदर पार भी होली की धूम, जानिए कहां कैसे मनता है रंगों का त्योहार