GT R Pivst Rch Report: फाइनल की जंग में कौन मारेगा बाजी? मुल्लांपुर में आज बड़ा मुकाबला

आज आईपीएल क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में होगी। जो टीम जीतेगी, वह फाइनल में प्रवेश करेगी। वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक फॉर्म के बीच गुजरात के गेंदबाजों पर बड़ी जिम्मेदारी है। मैच के दौरान बारिश की संभावना और हाई-स्कोरिंग पिच को लेकर फैंस में भारी उत्साह है।

GT R Pivst Rch Report

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

मई 29, 2026

GT R Pivst Rch Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का दूसरा क्वालीफायर आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति है। जो भी टीम आज के इस नॉकआउट मुकाबले में जीत हासिल करेगी, वह सीधे फाइनल में प्रवेश कर जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का टूर्नामेंट में सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। गुजरात की टीम पिछले मैच में मिली हार के बाद वापसी करने के इरादे से उतरेगी, वहीं राजस्थान की नजरें लगातार जीत की लय बरकरार रखने पर होंगी।

वैभव सूर्यवंशी पर टिकी सबकी नजरें

बताते चले कि, आज के इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में सबसे बड़ी चर्चा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर है। गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की रणनीति का मुख्य केंद्र वैभव ही रहेंगे। इसका कारण हालिया एलिमिनेटर मैच है, जहाँ वैभव ने इसी मैदान पर महज 29 गेंदों में 97 रनों की तूफानी पारी खेलकर गेंदबाजों के होश उड़ा दिए थे। उनकी उस विस्फोटक बल्लेबाजी में 12 छक्के शामिल थे। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल के लिए वैभव को जल्द आउट करना आज की जीत की पहली शर्त हो सकती है।

पिच का मिजाज और स्कोरिंग का गणित

मुल्लांपुर की पिच पर खेले गए आंकड़ों के अनुसार, यहाँ के विकेट बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माने जाते हैं। इस वेन्यू पर अब तक खेले गए 16 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम का पलड़ा बराबरी (8-8) पर रहा है। मौजूदा सीजन में यहाँ हुए 5 में से 4 मैच हाई-स्कोरिंग रहे हैं। पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने इसी पिच पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। आज के मैच में भी एक बार फिर रनों की बौछार देखने को मिल सकती है, जहाँ टीम को कम से कम 230-240 रनों का लक्ष्य खड़ा करना होगा।

मौसम की चुनौती और टॉस की अहमियत

मुल्लांपुर में मौसम आज खेल का रुख बदल सकता है। शुक्रवार, 29 मई को मैच के दौरान बारिश की संभावना जताई गई है और आसमान में बादल छाए रहेंगे। 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं तेज गेंदबाजों के लिए स्विंग का जरिया बन सकती हैं। यद्यपि राजस्थान रॉयल्स पिछले मैच में पहले बल्लेबाजी करके जीती थी, लेकिन मौसम और नमी को देखते हुए दोनों कप्तान पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकते हैं। टॉस जीतने वाली टीम निश्चित रूप से परिस्थितियों का लाभ उठाकर विपक्षी टीम पर दबाव बनाना चाहेगी।

दोनों टीमों की संभावित तैयारी

मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा और टॉस का समय 7:00 बजे निर्धारित है। गुजरात टाइटंस के पास शुभमन गिल, साईं सुदर्शन, राशिद खान और मोहम्मद सिराज जैसे धाकड़ खिलाड़ियों की फौज है। वे टीम के संतुलन को बेहतर करने के लिए रणनीति बना रहे हैं। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की कोशिश अपने फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों के दम पर फाइनल का टिकट कटाने की होगी। क्रिकेट प्रेमियों को आज रात एक रोमांचक और चुनौतीपूर्ण मुकाबले की उम्मीद है।