Greater Noida Murder: ग्रेटर नोएडा की हाई-प्रोफाइल सोसाइटी में मर्डर, लिव-इन में रह रही लड़की गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 150 में एक दक्षिण कोरियाई नागरिक की उसकी लिव-इन पार्टनर ने चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक एक मोबाइल कंपनी में मैनेजर था और पिछले 10 साल से भारत में था। शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद मणिपुर की रहने वाली प्रेमिका ने सीने में चाकू घोंप दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Greater Noida Murder

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जनवरी 5, 2026

Greater Noida Murder: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहां सेक्टर 150 स्थित एक आलीशान सोसाइटी में रहने वाले दक्षिण कोरियाई नागरिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 47 वर्षीय डक जी युह की हत्या के आरोप में उनकी लिव-इन पार्टनर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह घटना रविवार (4 जनवरी) रात की बताई जा रही है, जिसने हाई-राइज सोसाइटी की सुरक्षा और आपसी विवादों के हिंसक परिणामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Ayodhya Ram Temple: आतंकियों के लिए काल बनेगी राम मंदिर की बाउंड्रीवॉल, सेंसर और अत्याधुनिक कैमरों से होगी निगरानी

नॉलेज पार्क सोसाइटी में शराब पार्टी और खूनी वारदात

बताते चले कि, पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक डक जी युह, जो एक प्रसिद्ध मोबाइल कंपनी में ब्रांच मैनेजर थे, पिछले 10 वर्षों से भारत में रह रहे थे। वह नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के एटीएस पायस हाइडवे सोसाइटी के एक फ्लैट में मणिपुर की रहने वाली लुंजेना पामाई के साथ पिछले दो साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थे। रविवार की रात दोनों शराब पार्टी कर रहे थे, तभी किसी बात को लेकर उनके बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि लुंजेना ने डक के सीने पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े।

जिम्स अस्पताल में हुई मौत

आपको बता दे कि, हमले के बाद आरोपी प्रेमिका स्वयं घायल डक को लेकर ग्रेटर नोएडा के जिम्स (GIMS) अस्पताल पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 4 जनवरी की सुबह अस्पताल प्रबंधन द्वारा पुलिस को सूचित किया गया। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को फ्लैट से शराब की बोतलें और हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद हुआ है। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं ताकि विदेशी नागरिक की हत्या के मामले में वैज्ञानिक सबूत पेश किए जा सकें।

आरोपी प्रेमिका का कबूलनामा और बचाव की दलील

हिरासत में ली गई लुंजेना पामाई ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। हालांकि, पूछताछ के दौरान उसने दावा किया कि उसकी मंशा हत्या करने की नहीं थी। लुंजेना का आरोप है कि डक अक्सर शराब पीने के बाद उसके साथ मारपीट करता था। घटना वाली रात भी जब विवाद हुआ, तो डक ने उस पर हाथ उठाया, जिसके बचाव में उसने चाकू चलाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे इस ‘आत्मरक्षा’ वाली दलील की गहनता से जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हमला पूर्व नियोजित था या गुस्से में लिया गया तत्काल फैसला।

साउथ कोरियाई नागरिक की हत्या पर कानूनी कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। चूंकि मामला एक विदेशी नागरिक से जुड़ा है, इसलिए पुलिस दूतावास को भी इसकी सूचना देने की प्रक्रिया पूरी कर रही है। आरोपी लड़की से लगातार पूछताछ जारी है ताकि विवाद की असली वजह का पता लगाया जा सके। इस घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों में डर का माहौल है और विदेशी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

योगी सरकार की दिव्यांग सशक्तिकरण नीति को मिला नया आयाम