सीहोर जिले के लिए बड़ी खुशखबरी, केंद्रीय मंत्री ने जल्द मंजूरी का दिया भरोसा

सीहोर  मध्यप्रदेश के सीहोरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिले को जल्द बड़ी सौगात मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक, राज्य के सीहोर में इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस का ठहराव होगा। भोपाल-सीहोर सांसद आलोक शर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात की। साथ ही इस अहम मांग को उनके सामने रखा गया। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने मंजूरी का आश्वासन दिया है। भोपाल-सीहोर लोकसभा क्षेत्र के सांसद आलोक शर्मा नई दिल्ली में पहुंचे। इस दौरान सांसद ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने इंदौर जबलपुर ओवरनाइट एक्स्प्रेस ट्रेन को सीहोर रेलवे स्टेशन पर

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 24, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

सीहोर
 मध्यप्रदेश के सीहोरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिले को जल्द बड़ी सौगात मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक, राज्य के सीहोर में इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस का ठहराव होगा। भोपाल-सीहोर सांसद आलोक शर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात की। साथ ही इस अहम मांग को उनके सामने रखा गया। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने मंजूरी का आश्वासन दिया है।

भोपाल-सीहोर लोकसभा क्षेत्र के सांसद आलोक शर्मा नई दिल्ली में पहुंचे। इस दौरान सांसद ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने इंदौर जबलपुर ओवरनाइट एक्स्प्रेस ट्रेन को सीहोर रेलवे स्टेशन पर ठहराव की बहुप्रतीक्षित मांग को रखा। केंद्रीय रेल मंत्री ने जल्द ही इस ठहराव को मंजूरी का आश्वासन दिया है। दरअसल, यहां स्थित कुबेरेश्वर धाम में श्रद्धालु यात्रियों का आवागमन होता रहता है।

इसके अलावा जिले में शैक्षणिक, व्यापारिक और प्रशासनिक गतिविधियों के बढ़ने के कारण ट्रेनों के ठहराव की मांग भी बढ़ रही है। ऐसे में सीहोर रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 22191/22192 इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस का ठहराव की आवश्यकता है। सीहोरवासियो की इस बहुप्रतीक्षित मांग को सांसद ने प्रमुखता से उठाया है। जिसके बाद अब जल्द ही यह मांग पूरी होने वाली है।

Leave a Comment

2