अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य तैयारी, 30 लाख दीपों से जगमगाएगी राम की नगरी

दीपोत्सव-2026 राम की पैड़ी पर नई सुविधाओं का लुत्फ उठा रहे पर्यटक, 30 लाख दीपों से जगमगाने को तैयार अयोध्या योगी सरकार के प्रयासों से सरयू किनारे राम की पैड़ी पर पर्यटकों को मिल रहा नया अनुभव, विजिटर गैलरी और सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण सरयू तट पर राम की पैड़ी बनी पर्यटकों का नया आकर्षण, ओपन एयर थिएटर और म्यूरल वॉल का ले रहे आनंद सरयू तट पर पर्यटन सुविधाओं का विकास श्रद्धालुओं को देगा बेहतर अनुभव: जयवीर सिंह लखनऊ/अयोध्या  योगी सरकार के आयोजन दीपोत्सव-2026 में एक तरफ अयोध्या जहां 30 लाख दीपों से जगमगाने को तैयार है, वहीं सरयू

Wrriten By :

Editor

Published On :

नवम्बर 5, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

दीपोत्सव-2026

राम की पैड़ी पर नई सुविधाओं का लुत्फ उठा रहे पर्यटक, 30 लाख दीपों से जगमगाने को तैयार अयोध्या

योगी सरकार के प्रयासों से सरयू किनारे राम की पैड़ी पर पर्यटकों को मिल रहा नया अनुभव, विजिटर गैलरी और सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण

सरयू तट पर राम की पैड़ी बनी पर्यटकों का नया आकर्षण, ओपन एयर थिएटर और म्यूरल वॉल का ले रहे आनंद

सरयू तट पर पर्यटन सुविधाओं का विकास श्रद्धालुओं को देगा बेहतर अनुभव: जयवीर सिंह

लखनऊ/अयोध्या
 योगी सरकार के आयोजन दीपोत्सव-2026 में एक तरफ अयोध्या जहां 30 लाख दीपों से जगमगाने को तैयार है, वहीं सरयू किनारे राम की पैड़ी पर विकसित नया पर्यटन आकर्षण भी पर्यटकों का स्वागत कर रहा है। यहां आने वाले पर्यटक विजिटर गैलरी, सेल्फी प्वाइंट और दर्शक दीर्घा के साथ पर्यटन सुविधाओं का आनंद ले रहे हैं। लगभग 23.68 करोड़ रुपये से तैयार इस परियोजना में ओपन एयर थिएटर, आकर्षक प्रवेश द्वार, मंच, म्यूरल वॉल और पत्थर से बनी कई कलात्मक संरचनाएं विकसित की गई हैं। इससे राम की पैड़ी का स्वरूप और आकर्षक होने के साथ ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को नया अनुभव  दे रहा है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद अयोध्या के तहत पर्यटन विभाग की इस परियोजना के फेज-2 के तहत राम की पैड़ी का विकास करते हुए ओपन एयर थिएटर बनाया गया है। इसके साथ प्रवेश द्वार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मंच तैयार किया गया है। दर्शकों के बैठने और कार्यक्रम देखने के लिए दर्शक दीर्घा विकसित की गई है। विजिटर गैलरी और सेल्फी प्वाइंट भी इस परियोजना का हिस्सा है। इन सुविधाओं से राम की पैड़ी पर आने वाले पर्यटकों को न केवल परिसर को करीब से देखने का अवसर मिलेगा, बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।

राम की पैड़ी की सुंदरता बढ़ाने के लिए छह स्टोन छतरियों और छह स्टोन ज्योति दीपों का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा स्टोन स्तंभ, स्टोन प्लांटर और स्टोन जाली भी बनाई गई है। परिसर में ग्रीन एरिया विकसित करने के साथ पर्यटकों की सुविधा के लिए दिशा सूचक लगाए गए हैं। यहां शिलालेख और प्रकाश व्यवस्था का काम भी कराया गया है। इन निर्माण कार्यों के जरिए परिसर को आकर्षक स्वरूप देने के साथ पर्यटकों की सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है। परियोजना में म्यूरल वॉल के निर्माण के साथ अन्य पर्यटन विकास कार्य भी शामिल हैं।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि सरयू किनारे राम की पैड़ी पर विकसित की गई ये सुविधाएं अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को नया अनुभव देंगी। उन्होंने बताया दीपोत्सव के दौरान अयोध्या में पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है, ऐसे में इस तरह की सुविधाएं शहर के धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को और विस्तार देंगी। उन्होंने बताया यह परिसर दीपोत्सव-2026 के अलावा पूरे साल अयोध्या आने वाले पर्यटकों के लिए उपयोगी रहेगा। राम की पैड़ी पर विकसित ओपन एयर थिएटर, दर्शक दीर्घा, म्यूरल वॉल और अन्य सुविधाएं अयोध्या के पर्यटन परिदृश्य में नया आकर्षण जोड़ेंगी। धार्मिक महत्व के इस स्थल पर अब पर्यटकों को बेहतर सुविधाओं के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों और सरयू किनारे के वातावरण का आनंद लेने का अवसर भी मिलेगा।

अपर मुख्य सचिव एवं महानिदेशक पर्यटन अमृत अभिजात ने बताया कि अयोध्या में पर्यटन विकास का उद्देश्य केवल श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुविधाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उन्हें यहां की आध्यात्मिक विरासत, सांस्कृतिक परंपराओं और सरयू तट के प्राकृतिक सौंदर्य से जोड़ना भी है। राम की पैड़ी पर विकसित की गई नई सुविधाएं इसी सोच का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि ओपन एयर थिएटर और दर्शक दीर्घा जैसे निर्माण यहां सांस्कृतिक आयोजनों को नया मंच देंगे, वहीं विकसित परिसर पर्यटकों को अयोध्या की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा यादगार अनुभव प्रदान करेगा।

2