Gorakhpur Mahotsav 2026: यूपी के गोरखपुर महोत्सव में भोजपुरी स्टार पवन सिंह के कार्यक्रम के दौरान देर रात अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पवन सिंह ने मंच पर शानदार परफॉर्मेंस दी और कई लोकप्रिय भोजपुरी गाने गाए। इसी बीच उन्होंने अपना जन्मदिन का केक भी मंच पर काटा। लेकिन इस दौरान अचानक भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई।
Gorakhpur Crime: महिला से जबरन कपड़े उतरवाए, गोरखपुर में अल्ट्रासाउंड टेक्नीशियन की शर्मनाक करतूत
पुलिस का लाठीचार्ज

हालात बिगड़ते देख पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठियां भांजनी पड़ीं। भगदड़ में कई लोग गिर पड़े और उन्हें मामूली चोटें आईं। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों को इधर-उधर भागते और कुर्सियां टूटते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और हल्का लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया।
मंच पर मौजूद रहे रवि किशन
गोरखपुर महोत्सव के दूसरे दिन यानी 12 जनवरी की रात आयोजित इस कार्यक्रम में पवन सिंह के साथ अभिनेता और गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन भी मंच पर मौजूद थे। पवन सिंह के जन्मदिन का जश्न मनाने के दौरान ही भीड़ का उत्साह नियंत्रण से बाहर हो गया और अफरा-तफरी फैल गई।
अफरा-तफरी का माहौल
कार्यक्रम में मौजूद लोग अचानक इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोगों ने कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं, जिससे माहौल और बिगड़ गया। भगदड़ के दौरान कई लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े। महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित निकालने में पुलिस और प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
वायरल वीडियो ने खोली प्रशासनिक व्यवस्था की पोल

इस घटना का 26 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भगदड़ और अफरा-तफरी का पूरा दृश्य देखा जा सकता है। इससे प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं और आयोजन की सुरक्षा तैयारियों की पोल खुल गई है।
तीन दिवसीय महोत्सव
गोरखपुर महोत्सव की शुरुआत 11 जनवरी से हुई थी। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम है, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न कलाकारों के प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। 12 जनवरी की रात भोजपुरी स्टार पवन सिंह का कार्यक्रम था, जबकि आज यानी 13 जनवरी को महोत्सव का समापन होगा।
सीएम योगी होंगे शामिल
कार्यक्रम के अंतिम दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। सीएम योगी दोपहर 3 से 4 बजे के बीच समापन समारोह में हिस्सा लेंगे और जनता को संबोधित करेंगे। इसके अलावा आज रात बॉलीवुड नाइट का आयोजन होगा, जिसमें मशहूर सिंगर बादशाह परफॉर्म करेंगे।










