Google Pixel 11 Series का बड़ा खुलासा, लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स और कीमत

Google Pixel 11 Series को लेकर टेक जगत में हलचल तेज हो गई है। लॉन्च से पहले फोन के फीचर्स, डिजाइन और संभावित कीमत से जुड़ी जानकारी सामने आई है। Google का नया स्मार्टफोन किन बदलावों के साथ आएगा और क्या यह बाजार में बड़ा मुकाबला करेगा, जानिए पूरी जानकारी।

Google Pixel 11 Series का बड़ा खुलासा

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अगस्त 5, 2026

Google Pixel 11 Series: Google की बहुप्रतीक्षित Pixel 11 Series को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। कंपनी इस नई स्मार्टफोन सीरीज को 12 अगस्त को होने वाले Made By Google Event में लॉन्च करने वाली है। हालांकि आधिकारिक लॉन्च में अभी कुछ समय बाकी है, लेकिन इससे पहले ही इस सीरीज के फीचर्स, कलर ऑप्शन और संभावित कीमतों की जानकारी लीक हो गई है। टिपस्टर Evan Blass ने Pixel 11 लाइनअप से जुड़ी कई अहम जानकारियां शेयर की हैं। नई सीरीज में चार मॉडल शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें Google Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold शामिल हैं।

Haryana News: हरियाणा के CM नायब सैनी का वृंदावन दौरा, मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद संतों का लिया आशीर्वाद

Google Pixel 11 में मिलेगा नया प्रोसेसर और बड़ी बैटरी

सीरीज के बेस मॉडल Pixel 11 में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है। फोन में 256GB की शुरुआती स्टोरेज और करीब 4,985mAh की बैटरी दी जा सकती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Google का नया Tensor G6 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन Hibiscus, Frost, Obsidian और Pistachio जैसे रंगों में लॉन्च हो सकता है। कंपनी इस बार फोन में Gemini आधारित AI फीचर्स पर ज्यादा फोकस कर सकती है। इसमें ऐसे स्मार्ट टूल्स दिए जा सकते हैं, जो यूजर के लगातार इनपुट के आधार पर बेहतर तरीके से काम करेंगे। भारत में Pixel 11 की अनुमानित कीमत करीब 85,800 रुपये हो सकती है।

Pixel 11 Pro में मिलेगा बेहतर कैमरा और एडवांस AI फीचर

Pixel 11 Pro को कैमरा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मामले में ज्यादा पावरफुल बनाया जा सकता है। इसमें 120x Pro Res Zoom फीचर मिलने की संभावना है, जो पिछले मॉडल के 100x जूम से बेहतर होगा। इस फोन में Gemini आधारित कैमरा फीचर्स दिए जा सकते हैं, हालांकि इनके बारे में पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इसके अलावा रियर पैनल पर Pixel Glow या HiLight नाम का नया LED मैट्रिक्स फीचर भी मिल सकता है, जो अलग-अलग लाइट इफेक्ट दिखाएगा। इस मॉडल की संभावित कीमत भारत में करीब 1,04,600 रुपये हो सकती है।

Pixel 11 Pro XL होगा सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल

Pixel 11 Pro XL इस सीरीज का हाई-एंड स्मार्टफोन होगा। इसमें Pixel 11 Pro की तुलना में बड़ा डिस्प्ले और ज्यादा क्षमता वाली बैटरी मिलने की उम्मीद है। यह फोन भी Tensor G6 प्रोसेसर और प्रीमियम कैमरा सिस्टम के साथ आ सकता है। लीक जानकारी के अनुसार, इसमें भी Pixel Glow फीचर दिया जाएगा। फोन को ग्लॉसी मेटल फिनिश के साथ पेश किया जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 1,23,600 रुपये रहने का अनुमान है।

Pixel 11 Pro Fold बनेगा Google का सबसे महंगा फोन

Google की नई सीरीज में फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 11 Pro Fold भी शामिल होगा। लीक हुई तस्वीरों में इसका Pine कलर वेरिएंट दिखाई दिया है। इसमें भी Pixel Glow लाइटिंग सिस्टम मिलने की संभावना है। फोल्डेबल फोन में 8 इंच का मेन OLED डिस्प्ले और 6.4 इंच का कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें Tensor G6 चिपसेट और 4,806mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है। भारत में इसकी कीमत करीब 1,80,700 रुपये तक जा सकती है, जिससे यह अब तक का सबसे महंगा Pixel स्मार्टफोन बन सकता है।

Haryana News: कुरुक्षेत्र पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत, सुरक्षा और सहायता के

कब होगा लॉन्च और कहां देख सकेंगे इवेंट?

Google Pixel 11 Series को 12 अगस्त को होने वाले Made By Google इवेंट में पेश किया जाएगा। भारतीय समय के अनुसार लॉन्च इवेंट 13 अगस्त की सुबह करीब 3:30 बजे शुरू होगा। यूजर्स इस इवेंट को Google की आधिकारिक वेबसाइट और YouTube चैनल पर लाइव देख सकेंगे। लॉन्च के तुरंत बाद सभी मॉडल्स के लिए प्री-ऑर्डर शुरू होने की उम्मीद है।