Google Pixel 10 पर छप्परफाड़ ऑफर, अब सिर्फ इतने में कर लें खरीदी

Google Pixel 10 पर अचानक आई 10,000 रुपये की भारी छूट ने स्मार्टफोन बाजार में हलचल मचा दी है। लॉन्च के कुछ ही महीनों बाद कीमत में इतनी बड़ी गिरावट क्यों आई? क्या यह सीमित समय की डील है या आगे और सस्ता होगा? पूरी जानकारी जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट।

Google Pixel 10 पर छप्परफाड़ ऑफर

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 9, 2026

Google Pixel 10: अगर आप काफी समय से पिक्सल फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छी खबर हो सकती है। अपने क्लीन एंड्रॉयड इंटरफेस, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और बेहतरीन कैमरा क्वालिटी के लिए पहचाने जाने वाले इस फोन की कीमत में अब 10,000 रुपये तक की कमी आ चुकी है। गूगल के लेटेस्ट स्मार्टफोन Google Pixel 10 पर इस समय जबरदस्त डिस्काउंट देखने को मिल रहा है।

iPhone का सबसे सस्ता मॉडल लॉन्च को तैयार, इन 4 बड़े बदलावों के साथ जानें कब और कितनी होगी कीमत

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस में कोई समझौता नहीं

पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुआ Google Pixel 10 एक प्रीमियम डिजाइन और दमदार स्पेसिफिकेशंस के साथ आता है। इसमें 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इससे धूप में भी स्क्रीन साफ और ब्राइट दिखाई देती है। परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में Google Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के कामों के साथ-साथ हैवी मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स को भी स्मूद तरीके से हैंडल करता है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर चलता है, जिससे यूजर्स को लेटेस्ट फीचर्स और बेहतर सिक्योरिटी मिलती है।

कैमरा लवर्स के लिए खास

Google Pixel सीरीज हमेशा से अपनी कैमरा क्वालिटी के लिए जानी जाती है और Pixel 10 भी इस परंपरा को आगे बढ़ाता है। इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें

  • 48MP का प्राइमरी कैमरा,
  • 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस,
  • और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10.5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। गूगल के AI-पावर्ड कैमरा फीचर्स फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी को और बेहतर बना देते हैं।

ASUS ने पेश किए नए लैपटॉप्स, AI फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ के साथ शानदार परफॉर्मेंस

बैटरी और अपडेट सपोर्ट

बैटरी और अपडेट सपोर्ट
बैटरी और अपडेट सपोर्ट

Pixel 10 में 4970mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है। खास बात यह है कि गूगल इस फोन को सात साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा करता है, जिससे यह एक लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट बन जाता है।

Flipkart पर मिल रहा है शानदार डिस्काउंट

भारत में Google Pixel 10 की लॉन्च कीमत 79,999 रुपये थी। फिलहाल Flipkart पर यह फोन 5,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के बाद 74,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा, HDFC बैंक ऑफर के तहत 5,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल रहा है। इन सभी ऑफर्स के बाद आप इस प्रीमियम स्मार्टफोन को सिर्फ 69,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

iPhone 17 Offer: iPhone Lovers के लिए खुशखबरी, आधी से भी कम में कर लें खरीदी

Apple प्रोडक्ट्स पर भी Valentine’s Day ऑफर

Apple प्रोडक्ट्स पर भी Valentine’s Day ऑफर
Apple प्रोडक्ट्स पर भी Valentine’s Day ऑफर

सिर्फ गूगल ही नहीं, बल्कि Apple ने भी Valentine’s Day के मौके पर अपने कई प्रोडक्ट्स पर आकर्षक छूट की घोषणा की है। इस ऑफर के तहत MacBook Air M4 पर 10,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। वहीं, iPhone 17 सीरीज पर 5,000 रुपये और iPhone 16 व iPhone 16 Plus पर 4,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।