Google Maps की ये स्मार्ट ट्रिक्स, मिनटों में पहुंचेंगे सही डेस्टिनेशन

Google Maps के इन स्मार्ट फीचर्स से अब आपकी यात्रा होगी आसान। ट्रैफिक अलर्ट, ऑफलाइन मैप्स, पिन ड्रॉप, इनकॉग्निटो मोड और शॉर्ट रूट जैसे फीचर्स मिनटों में सही डेस्टिनेशन तक पहुंचने में मदद करेंगे। जानें ये आसान टिप्स और सफर को बनाएं स्मार्ट और तेज़।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 19, 2026

Google Maps: आज के दौर में अनजान शहरों में रास्ता ढूंढना या नई जगह तक पहुंचना पहले जितना मुश्किल नहीं रहा। अब लोग राह चलते किसी से रास्ता पूछने की बजाय सीधे गूगल मैप्स का सहारा लेते हैं। यह ऐप न केवल सबसे छोटा रास्ता दिखाता है, बल्कि ट्रैफिक, टोल, दूरी और समय की भी सटीक जानकारी देता है। अगर आप कुछ खास फीचर्स का सही इस्तेमाल करें तो आपकी यात्रा और भी सुविधाजनक हो सकती है। आइए जानते हैं ऐसी ही उपयोगी टिप्स के बारे में।

Galgotias University Controversy: चीनी रोबोडॉग को बताया अपना आविष्कार, भारी फजीहत के बाद यूनिवर्सिटी ने मांगी माफी

ट्रैफिक लेयर से पहले ही जान लें जाम की स्थिति

अगर आपके शहर में अक्सर ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है, तो घर से निकलने से पहले ही रास्ते की स्थिति देख लेना बेहतर रहता है। इसके लिए गूगल मैप्स में ट्रैफिक लेयर ऑन करें। इसके बाद आपको अलग-अलग रंगों में सड़कों की स्थिति दिखाई देगी। लाल रंग भारी जाम को दर्शाता है, जबकि हरा रंग साफ और सुगम रास्ते का संकेत देता है। इस सुविधा से आप समय बचा सकते हैं और वैकल्पिक मार्ग चुन सकते हैं।

इनकॉग्निटो मोड से रखें सर्च हिस्ट्री सुरक्षित

अगर आप चाहते हैं कि आपकी सर्च हिस्ट्री या लोकेशन डेटा सेव न हो, तो गूगल मैप्स का इनकॉग्निटो मोड इस्तेमाल करें। इसे ऑन करने के लिए ऐप में अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें और इनकॉग्निटो मोड सक्रिय करें। इस फीचर के जरिए आपकी खोज और रूट डिटेल्स अकाउंट में स्टोर नहीं होंगी। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो प्राइवेसी को प्राथमिकता देते हैं।

पिन ड्रॉप से सेव करें जरूरी लोकेशन

कई बार हमें किसी खास स्थान को याद रखना होता है या दूसरों के साथ साझा करना होता है। इसके लिए मैप पर उस जगह को चुनकर लॉन्ग प्रेस करें। इससे उस स्थान पर पिन लग जाएगा। इसके बाद आप उस लोकेशन को सेव कर सकते हैं या किसी को शेयर कर सकते हैं। एक बार पिन करने के बाद बार-बार एड्रेस डालने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है।

नेटवर्क न हो तो भी काम आएगा ऑफलाइन मैप

नेटवर्क न हो तो भी काम आएगा ऑफलाइन मैप
नेटवर्क न हो तो भी काम आएगा ऑफलाइन मैप

ऐसी जगहों पर यात्रा करते समय जहां मोबाइल नेटवर्क कमजोर हो या बिल्कुल न हो, वहां ऑफलाइन मैप बेहद काम का साबित होता है। आप पहले से ही अपने जरूरत के इलाके का मैप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए गूगल मैप्स खोलें, प्रोफाइल आइकन पर टैप करें और ‘ऑफलाइन मैप्स’ का विकल्प चुनें। इसके बाद आप अपने अनुसार एरिया सेलेक्ट कर डाउनलोड कर सकते हैं। एक बार डाउनलोड होने के बाद बिना इंटरनेट के भी दिशा-निर्देश मिलते रहेंगे।

स्वदेशी तकनीक का दम: पीएम मोदी ने पहने ‘Sarvam Kaze’, भारतीय कंपनी की AI में उड़ान