रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! 5 अगस्त से शुरू होगी 23 कोच की स्पेशल ट्रेन, कई राज्यों को मिलेगा सीधा फायदा

छतरपुर  बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास और यहां के नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है। बेंगलुरु जैसे महानगरों में नौकरी, व्यवसाय और पढ़ाई के लिए रहने वाले बुंदेलखंड के प्रवासियों को त्योहारों और छुट्टियों के मौसम में अक्सर घर आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी न होने से यात्रियों का समय और पैसा दोनों बर्बाद होते थे। इसी परेशानी को दूर करते हुए और बुंदेलखंड वासियों को एक बड़ी राहत देने के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज – यशवंतपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 21, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

छतरपुर
 बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास और यहां के नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है।

बेंगलुरु जैसे महानगरों में नौकरी, व्यवसाय और पढ़ाई के लिए रहने वाले बुंदेलखंड के प्रवासियों को त्योहारों और छुट्टियों के मौसम में अक्सर घर आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी न होने से यात्रियों का समय और पैसा दोनों बर्बाद होते थे। इसी परेशानी को दूर करते हुए और बुंदेलखंड वासियों को एक बड़ी राहत देने के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज – यशवंतपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

छतरपुर, खजुराहो और टीकमगढ़ से गुजरेगी ट्रेन 
यह स्पेशल ट्रेन छतरपुर, खजुराहो, टीकमगढ़ और ललितपुर समेत बुंदेलखंड के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे क्षेत्र के लोगों के लिए दक्षिण भारत की राह बेहद आसान और सुलभ हो जाएगी।

बेंगलुरु में नौकरी और पढ़ाई करने वाले बुंदेलखंड के नागरिकों के लिए त्योहारों के इस मौसम में यह ट्रेन एक बेहतरीन सौगात साबित होगी।

रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 8-8 फेरे लगाएगी और इसका संचालन पूरी तरह से आधुनिक इलेक्ट्रिक इंजन से किया जाएगा।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

शेड्यूल की बात करें तो ट्रेन संख्या 04149 आगामी 5 अगस्त से 23 सितंबर तक प्रत्येक बुधवार को प्रयागराज से शाम 6 बजे बजे रवाना होगी, जो गुरुवार रात 1 बजकर 40 मिनिट पर खजुराहो, रात 3 बजकर 8 मिनिट पर छतरपुर, सुबह 4 बजकर 20 मिनिट पर टीकमगढ़ और सुबह 5 बजकर 28 मिनिट पर ललितपुर पहुंचेगी।

MP के इन शहरों को मिलेगा लाभ 
इसके बाद यह बीना, रानी कमलापति (भोपाल), इटारसी, नागपुर और सिकंदराबाद होते हुए शुक्रवार रात 9 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। इस 2336 किलोमीटर की पूरी दूरी को 51 घंटे में तय किया जाएगा।

वहीं वापसी के सफर में ट्रेन संख्या 04150 आगामी 8 अगस्त से 26 सितंबर तक प्रत्येक शनिवार को यशवंतपुर से सुबह 7 बजे प्रस्थान करेगी और रविवार शाम 6 बजकर 18 मिनिट पर ललितपुर, शाम 7 बजकर 10 मिनिट पर टीकमगढ़, रात 8 बजकर 30 मिनिट पर छतरपुर और रात 9 बजकर 20 मिनिट पर खजुराहो होते हुए सोमवार सुबह साढ़े 6 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

47 घंटे 30 मिनट में पूरा होगा सफर 
वापसी का यह सफर कुल 47 घंटे 30 मिनट में पूरा होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए इस स्पेशल ट्रेन में कुल 23 कोच शामिल किए गए हैं, जिसमें सेकेण्ड एसी का 01, थर्ड एसी के 02, स्लीपर के 11, जनरल के 07 और सामान व ब्रेक वैन के 2 कोच शामिल रहेंगे।

यह ट्रेन अपने लंबे मार्ग में मानिकपुर, चित्रकूट धाम, बांदा, महोबा, बल्लारशाह, काजीपेट, रायचूर और गुंतकल जैसे कई अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी रुकेगी, जिसके लिए यात्री रेलवे काउंटर या आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं।

2