IIM विशाखापत्तनम में नौकरी का सुनहरा मौका: 4 पदों पर भर्ती शुरू

 विशाखापत्तनम  देश के प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम-विशाखापत्तनम) ने संविदा के आधार पर अलग-अलग विभागों में कर्मचारियों के विभिन्न 4 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है। पदों का विवरणः आईआईएम ने जिन 4 पदों पर वैकेंसी जारी की है, उनमें हेड नर्स के 2 और असिस्टेंट मैनेजर (अकाउंट्स) के 2 पद शामिल हैं। वहीं, असिस्टेंट और अकादमिक एसोसिएट के पदों पर भर्ती आवश्यकता के अनुसार होगी। इंतजार नहीं, जल्दी करें आवेदनः इन पदों के लिए

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 3, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 विशाखापत्तनम

 देश के प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम-विशाखापत्तनम) ने संविदा के आधार पर अलग-अलग विभागों में कर्मचारियों के विभिन्न 4 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है। पदों का विवरणः
आईआईएम ने जिन 4 पदों पर वैकेंसी जारी की है, उनमें हेड नर्स के 2 और असिस्टेंट मैनेजर (अकाउंट्स) के 2 पद शामिल हैं। वहीं, असिस्टेंट और अकादमिक एसोसिएट के पदों पर भर्ती आवश्यकता के अनुसार होगी।

इंतजार नहीं, जल्दी करें आवेदनः
इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 18 मई तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

पहले चैक कर लें अपनी योग्यताः
एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री, मास्टर की डिग्री, बीएससी नर्सिंग, वाणिज्य में ग्रेजुएशन/सीए-इंटर, पीजीडीएम/एमबीए, बीटेक/बीई होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

आयु सीमाः
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 30 से 35 वर्ष के बीच तय की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

इतनी मिलेगी सैलेरीः
योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 30,000 से 45,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

इस तरह से खुद भरें ऑनलाइन फार्मः
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईआईएम-विशाखापत्तनम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन

Leave a Comment

2