Golden Globe Awards 2026: 16 साल के ओवेन कूपर ने रचा इतिहास, टेयाना टेलर को मिला पहला अवॉर्ड; देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 के विनर्स की घोषणा लॉस एंजिल्स में हुई। इस प्रतिष्ठित समारोह में फिल्मों और टीवी सीरीज़ के बेहतरीन कलाकारों को सम्मानित किया गया।

Golden Globe Awards 2026

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 12, 2026

Golden Globe Awards 2026: लॉस एंजिल्स में आयोजित 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 एक शानदार और सितारों से सजी शाम रही। हॉलीवुड के इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह में हर साल उन फिल्मों, टीवी सीरीज़ और कलाकारों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने अपनी अदाकारी और कहानी कहने की कला से दर्शकों का दिल जीता। इस बार भी कई बड़े नामों ने अवॉर्ड अपने नाम किए, वहीं कुछ नए चेहरों ने इतिहास रच दिया।

प्रशांत तमांग का निधन: इंडियन आइडल 3 से पाताल लोक 2 तक का सफर हुआ समाप्त

समारोह की खास बातें

Golden Globe Awards 2026
टेयाना टेलर को मिला पहला अवॉर्ड

इस बार गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का आयोजन कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स स्थित बेवर्ली हिल्टन होटल में हुआ। लगातार दूसरे साल इस इवेंट की मेजबानी कॉमेडियन निक्की ग्लेज़र ने की। फिल्म और टेलीविजन जगत की कई बड़ी हस्तियां इस समारोह में शामिल हुईं और अपने शानदार लुक्स से रेड कार्पेट पर चार चांद लगाए। सबसे बड़ी चर्चा 16 वर्षीय अभिनेता ओवेन कूपर की रही, जिन्होंने टीवी ड्रामा कैटेगरी में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया।

टेयाना टेलर का पहला गोल्डन ग्लोब

टेयाना टेलर को फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर के लिए बेस्ट सपोर्टिंग फीमेल एक्टर का अवॉर्ड मिला। यह उनका पहला गोल्डन ग्लोब सम्मान है, जो उनके करियर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

अन्य प्रमुख विजेता

बेस्ट मेल सपोर्टिंग एक्टर: स्टेलन स्कार्सगार्ड (सेंटीमेंटल वैल्यू)

बेस्ट मेल एक्टर, टीवी सीरीज़: नोआ वायले (द पिट)

बेस्ट फीमेल एक्टर, टीवी सीरीज़ (म्यूज़िकल/कॉमेडी): जीन स्मार्ट (हैक्स) – यह उनका तीसरा गोल्डन ग्लोब है।

बेस्ट मेल एक्टर, टीवी ड्रामा: ओवेन कूपर (एडोलसेंस)

बेस्ट मेल एक्टर, टीवी सीरीज़ (म्यूज़िकल/कॉमेडी): सेठ रोजेन

बेस्ट पॉडकास्ट: एमी पोहलर

बेस्ट सॉन्ग, मोशन पिक्चर्स: के-पॉप डेमन हंटर्स

बेस्ट स्कोर, मोशन पिक्चर्स: लुडविग गोरान्सन (सिनर्स)

बेस्ट स्क्रीनप्ले, मोशन पिक्चर: पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर अनदर)

बेस्ट परफॉर्मेंस फीमेल एक्टर (कॉमेडी/म्यूज़िकल): रोज़ बायरन (इफ आई हैड लेग्स आई वुड किक यू)

बेस्ट परफॉर्मेंस मेल, लिमिटेड सीरीज़: स्टीफन ग्राहम (एडोलसेंस)

बेस्ट सिनेमैटिक एंड बॉक्स ऑफिस अचीवमेंट: सिनर्स

बेस्ट टेलीविजन लिमिटेड सीरीज़/एंथोलॉजी सीरीज़: मिशेल विलियम्स (डाइंग फॉर सेक्स!)

बेस्ट डायरेक्टर: पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर अनदर)

बेस्ट एनिमेटेड फिल्म: के-पॉप डेमन हंटर्स

ओवेन कूपर की ऐतिहासिक जीत

सीरीज़ एडोलसेंस से लोकप्रिय हुए 16 वर्षीय ओवेन कूपर ने बेस्ट एक्टर (टीवी ड्रामा) का अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया। यह उनका पहला गोल्डन ग्लोब है और इतनी कम उम्र में यह उपलब्धि उन्हें खास बनाती है। उनकी जीत ने समारोह में सबसे ज्यादा तालियां बटोरीं और उन्हें भविष्य का चमकता सितारा माना जा रहा है।

Prashant Tamang Death: Indian Idol 3 विनर प्रशांत तमांग का 43 की उम्र में निधन, सीएम ममता बनर्जी ने जताया शोक