Gold Rate Today: सोने-चांदी के भाव में आए दिन उतार-चढ़ाव का सिलसिला देखने को मिलता रहता है। ऐसे में आज यानी 31 जनवरी को महीने के आखिरी दिन में सोने के रेट में भारी गिरावट देखने को मिली है। लेकिन निवेशकों को इस बात की सलाह दी जाती है कि वो सोने की खरीदी पहले एक बार रेट की जांच जरूर कर लें। ऐसे में दिल्ली समेत देश के बड़े हिस्सों में सोने का क्या रेट चल रहा है।
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव, जानें लेटेस्ट रेट
दिल्ली समेत अन्य राज्यों में सोने का रेट जानिए
- दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹1,69,350, 22 कैरेट ₹1,55,250 और 18 कैरेट ₹1,27,050 पर कारोबार कर रहा है।
- मुंबई में 24 कैरेट सोना ₹1,69,200, 22 कैरेट ₹1,55,100 और 18 कैरेट ₹1,26,900 दर्ज किया गया।
- कोलकाता में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹1,69,200, जबकि 22 कैरेट ₹1,55,100 और 18 कैरेट ₹1,26,900 है।
- चेन्नई में सोने के दाम सबसे ऊंचे हैं, जहां 24 कैरेट ₹1,76,730, 22 कैरेट ₹1,62,000 और 18 कैरेट ₹1,35,000 है।
- पटना में 24 कैरेट सोना ₹1,69,250, 22 कैरेट ₹1,55,150 और 18 कैरेट ₹1,26,950 के भाव पर बिक रहा है।
- लखनऊ में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹1,69,350, 22 कैरेट ₹1,55,250 और 18 कैरेट ₹1,27,050 है।
- मेरठ में भी सोने के भाव लखनऊ जैसे ही हैं—24 कैरेट ₹1,69,350, 22 कैरेट ₹1,55,250 और 18 कैरेट ₹1,27,050।
- कानपुर में 24 कैरेट ₹1,69,350, 22 कैरेट ₹1,55,250 और 18 कैरेट ₹1,27,050 दर्ज किया गया।
- अयोध्या में भी सोने के दाम समान रहते हुए 24 कैरेट ₹1,69,350, 22 कैरेट ₹1,55,250 और 18 कैरेट ₹1,27,050 हैं।
- गाजियाबाद और नोएडा में 24 कैरेट सोना ₹1,69,350, 22 कैरेट ₹1,55,250 और 18 कैरेट ₹1,27,050 पर है।
- चंडीगढ़ और गुरुग्राम में भी 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹1,69,350 के स्तर पर बना हुआ है।
- जयपुर में 24 कैरेट ₹1,69,350, 22 कैरेट ₹1,55,250 और 18 कैरेट ₹1,27,050 दर्ज किया गया।
- अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना ₹1,69,250, 22 कैरेट ₹1,55,150 और 18 कैरेट ₹1,26,950 है।
- पुणे और नागपुर में 24 कैरेट ₹1,69,200, 22 कैरेट ₹1,55,100 और 18 कैरेट ₹1,26,900 पर कारोबार हो रहा है।
- लुधियाना में सोने के भाव ₹1,69,350 (24K), ₹1,55,250 (22K) और ₹1,27,050 (18K) हैं।
- गुवाहाटी, बैंगलोर, केरल, भुवनेश्वर, रायपुर और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना ₹1,69,200 के आसपास बना हुआ है।
- इंदौर, सूरत और वडोदरा में 24 कैरेट सोना ₹1,69,250, 22 कैरेट ₹1,55,150 और 18 कैरेट ₹1,26,950 पर मिल रहा है।
- नासिक में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,69,230, 22 कैरेट ₹1,55,130 और 18 कैरेट ₹1,26,930 दर्ज की गई है।
Gold Rate Today: गणतंत्र दिवस पर सोने की कीमतें घटी या बढ़ी? जानें लेटेस्ट रेट
सोने के वायदा भाव में रिकॉर्ड तेजी

पिछले कारोबारी सत्र में सोने के वायदा भाव ने नया इतिहास रच दिया। सोने की कीमत 10 ग्राम के हिसाब से 1.8 लाख रुपये के स्तर को पार करते हुए अपने अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई। इस दौरान वायदा बाजार में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली, जिससे कीमतों में तेज उछाल आया। फरवरी महीने में डिलीवरी वाले सोने के वायदा अनुबंध में करीब 14,864 रुपये की बढ़त दर्ज की गई, जो लगभग 9 प्रतिशत की तेजी को दर्शाता है। इस उछाल के साथ फरवरी कॉन्ट्रैक्ट की कीमत बढ़कर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।
Gold Rate Today: सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, जानें लेटेस्ट रेट और अपडेट









