Gold And Silver Price: बजट के दिन बाजार में कोहराम, अब सोना खरीदने का सही समय है?

बजट 2026 के दिन भारतीय कमोडिटी बाजार (MCX) में सोना और चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई। चांदी ₹27,000 प्रति किलो और सोना ₹13,000 प्रति 10 ग्राम तक टूट गया। वैश्विक संकेतों, मुनाफावसूली और अमेरिकी डॉलर में मजबूती के कारण कीमती धातुओं में आए इस 'महा-क्रैश' ने निवेशकों के बीच हलचल मचा दी है।

Gold And Silver Price

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

फ़रवरी 1, 2026

Gold And Silver Price: केंद्रीय बजट 2026-27 के पेश होने के साथ ही भारतीय कमोडिटी बाजार (MCX) से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बीते सप्ताह की ऐतिहासिक गिरावट के बाद, रविवार को बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ा क्रैश देखने को मिला। निवेशकों के लिए यह रविवार ‘ब्लैक संडे’ साबित हुआ क्योंकि दोनों कीमती धातुओं के भाव ताश के पत्तों की तरह ढह गए।

आम बजट को खास बनाने लोगों को खूबियां बताएगी BJP

कमोडिटी मार्केट में हाहाकार

बताते चले कि, रविवार को जैसे ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर ट्रेडिंग शुरू हुई, चांदी के भाव में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। महज कुछ ही मिनटों में चांदी की कीमत लगभग 27,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हो गई। बजट के दिन हुई इस भारी बिकवाली ने निवेशकों और ज्वेलर्स के बीच हड़कंप मचा दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि बजट से पहले की अनिश्चितता और बाजार में लिक्विडिटी के दबाव ने चांदी को रसातल में धकेल दिया है।

सोने के दाम धड़ाम

आपको बता दे कि, सोने के निवेशकों के लिए भी आज का दिन किसी झटके से कम नहीं रहा। चांदी की राह पर चलते हुए सोने के भाव में भी 13,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की तेज गिरावट आई। वायदा कारोबार में सोना करीब 9 प्रतिशत तक टूट गया। वैश्विक संकेतों और घरेलू बाजार में मुनाफावसूली के चलते पीली धातु पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे खरीदारों में डर का माहौल है।

बुलियन मार्केट का पिछला रिकॉर्ड

गौरतलब है कि इसी सप्ताह गुरुवार को चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलो का ऐतिहासिक स्तर छूकर नया रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन नहीं टिकी। शुक्रवार को इसमें 1.28 लाख रुपये की गिरावट आई और अब रविवार को बजट के दिन चांदी लुढ़ककर 2,65,652 रुपये प्रति किलो के स्तर पर आ गई है। ऊंचे स्तरों पर खरीदारी करने वाले निवेशकों को इस भारी क्रैश से करोड़ों का नुकसान हुआ है।

24 कैरेट गोल्ड रेट एनालिसिस

सोने की कीमतों का विश्लेषण करें तो पता चलता है कि 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना जो गुरुवार को 1,93,096 रुपये के उच्चतम स्तर पर था, वह रविवार तक घटकर 1,38,634 रुपये पर आ गया है। बजट के दिन सोने में 8.80 फीसदी की गिरावट ने यह साबित कर दिया है कि बाजार में इस वक्त जबरदस्त बिकवाली का दौर (Sell-off) चल रहा है।

मार्केट एक्सपर्ट्स की राय

जानकारों के मुताबिक, इस बार बजट रविवार को पेश होने के कारण कमोडिटी बाजार में छुट्टी नहीं थी, जिसने इस गिरावट को हवा दी। विश्लेषकों का कहना है कि बीते सप्ताह की कमजोरी और बजट प्रस्तावों को लेकर उपजी आशंकाओं ने निवेशकों के सेंटीमेंट को कमजोर किया है। फिलहाल बाजार में ‘वेट एंड वॉच’ की स्थिति बनी हुई है और शाम तक कीमतों में और उतार-चढ़ाव की संभावना है।

Union Budget 2026: देश में दौड़ेंगी 7 नई बुलेट ट्रेनें, वित्त मंत्री ने किया हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान