Gold Rate Today: फरवरी में 20 दिन बीत चुके हैं। सोने-चांदी के भाव में आए दिन उतार-चढ़ाव का सिलसिला देखने को मिलता रहता है। आज यानी 20 फरवरी की सुबह दिल्ली समेत अन्य राज्यों में एक बार फिर सोने की रेट में चमक देखने को मिली है। ऐसे मे निवेशकों को इस बात की सलाह दी जाती है कि वो खरीदी से पहले एक बार लेटेस्ट रेट की जांच जरूर कर लें। आइए जानते हैं देश के बड़े राज्यों में सोने का क्या रेट चल रहा है।
Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, देखें 24 से 18 कैरेट रेट्स
वैश्विक हालात का असर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में मजबूती दर्ज की गई है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव तथा रूस-यूक्रेन वार्ता के विफल रहने से वैश्विक अनिश्चितता बढ़ी है। ऐसे माहौल में निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्प के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं। यही कारण है कि घरेलू बाजार में भी सोने की मांग बढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना 4,991.24 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है, जिसने भारतीय बाजार को भी प्रभावित किया है।
प्रमुख शहरों में सोने के दाम

देश के विभिन्न शहरों में सोने के दाम में मामूली अंतर देखा जा रहा है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,43,460 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट गोल्ड 1,56,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। पुणे और बेंगलुरु में भी 24 कैरेट सोना 1,56,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,43,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
Gold Rate Today: सोने-चांदी में आई बड़ी गिरावट, आगे क्या रहेगा ट्रेंड?
अन्य शहरों में कीमतें इस प्रकार हैं:
- दिल्ली: 22 कैरेट – 1,43,610 रुपये | 24 कैरेट – 1,56,650 रुपये
- अहमदाबाद: 22 कैरेट – 1,43,510 रुपये | 24 कैरेट – 1,56,550 रुपये
- जयपुर: 22 कैरेट – 1,43,610 रुपये | 24 कैरेट – 1,56,650 रुपये
- भोपाल: 22 कैरेट – 1,43,510 रुपये | 24 कैरेट – 1,56,550 रुपये
- लखनऊ: 22 कैरेट – 1,43,610 रुपये | 24 कैरेट – 1,56,650 रुपये
- चंडीगढ़: 22 कैरेट – 1,43,610 रुपये | 24 कैरेट – 1,56,650 रुपये
- हैदराबाद: 22 कैरेट – 1,43,460 रुपये | 24 कैरेट – 1,56,500 रुपये
चांदी में भी जबरदस्त उछाल
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी उल्लेखनीय तेजी आई है। 20 फरवरी की सुबह चांदी 2,70,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। शुक्रवार को दिल्ली सराफा बाजार में चांदी 18,000 रुपये यानी 7.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 77.97 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है।
जनवरी में चांदी ने 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का स्तर भी पार कर लिया था, जिससे बाजार में भारी हलचल मची थी। मौजूदा तेजी से संकेत मिलते हैं कि निवेशकों की दिलचस्पी कीमती धातुओं में फिर बढ़ रही है।
Gold Rate Today: महाशिवरात्रि पर सोना-चांदी स्थिर, जानें 10 शहरों के ताज़ा भाव
निवेशकों के लिए संकेत
वैश्विक अस्थिरता और डॉलर में उतार-चढ़ाव के बीच सोना और चांदी सुरक्षित निवेश के रूप में आकर्षक बने हुए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां इसी तरह अनिश्चित बनी रहती हैं, तो आने वाले दिनों में कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। निवेशकों को बाजार की चाल पर नजर रखते हुए सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए।









