Gold Rate Today: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव, जानें लेटेस्ट रेट

आज 30 जनवरी 2026 को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 24, 22 और 18 कैरेट सोने के दाम बदल रहे हैं। जानें किस शहर में सोने का रेट बढ़ा और कहाँ निवेश करना सबसे फायदेमंद हो सकता है।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 30, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

Gold Rate Today: 30 जनवरी 2026 को अमेरिकी स्पॉट गोल्ड की कीमतें पिछले रिकॉर्ड से करीब 8% कम होकर $5,104.6 प्रति औंस पर ट्रेड कर रही हैं। रिपोर्ट लिखे जाने के समय सोने की कीमत $5,334 प्रति औंस पर थी, जबकि फरवरी डिलीवरी वाले वायदा भाव लगभग 2% नीचे रहे। अमेरिका और वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव के बावजूद, भारतीय निवेशकों में सोने को सुरक्षित निवेश के रूप में लेने की प्रवृत्ति जारी है।

Share Market Today: बजट से पहले शेयर बाजार में सतर्कता, गिफ्ट निफ्टी में का दबाव

भारतीय बाजार में सोने के भाव

दिल्ली में 99.9% शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना कल शाम 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर फरवरी डिलीवरी वाले सोने के वायदा भाव 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर तक पहुँच गए, जबकि अप्रैल डिलीवरी के लिए 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम तक रिकॉर्ड बन गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज सुबह सोने की कीमत दिल्ली में 1,75,340 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। बाजार खुलते ही कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

प्रमुख शहरों में सोने के दाम (10 ग्राम)

आज दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और अन्य प्रमुख शहरों में सोने के दामों में हल्की उतार-चढ़ाव देखी जा रही है। दिल्ली और लखनऊ में 24 कैरेट सोने का रेट 1,79,010 रुपये प्रति 10 ग्राम है, वहीं चेन्नई में यह 1,83,290 रुपये पर है। 22 कैरेट और 18 कैरेट के सोने के दाम भी शहर के अनुसार अलग-अलग हैं। निवेशकों और खरीददारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्थानीय सर्राफा बाजार या ज्वैलर्स से नवीनतम रेट की जानकारी प्राप्त करें।

Budget 2026: Nirmala Sitharaman बजट में क्या लाई? युवाओं को मिलेगा रोजगार या फिर सिर्फ वादा?

पिछले दिन सोने का रुख

पिछले दिन सोने का रुख
पिछले दिन सोने का रुख

गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। 24 कैरेट सोना 12,000 रुपये की बढ़त के साथ 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ। कॉमेक्स में अप्रैल डिलिवरी वाला सोना 5,626.8 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुँचा। यह वृद्धि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मजबूत मांग और सुरक्षित निवेश की प्रवृत्ति के कारण हुई।

सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण

सोने की बढ़ोतरी में मुख्य कारण वैश्विक बाजार में निवेशकों की मजबूत मांग, सुरक्षित निवेश में रुझान और भू-राजनीतिक तनाव हैं। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते सोने की कीमतों ने रिकॉर्ड स्तर हासिल किया। ऑगमोंट की शोध प्रमुख रेनीशा चैनानी के अनुसार, सोने का 5,600 डॉलर और चांदी का 4,00,000 रुपये से ऊपर जाना अल्पकालिक सट्टेबाजी के बजाय भू-राजनीतिक जोखिम प्रीमियम को दर्शाता है।

Economic Survey 2026: आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में भारत की जीडीपी, महंगाई और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर पर बड़ा अनुमान