Gold Rate Today: सोना और चांदी के भाव में गिरावट, जानिए नई कीमतें और ट्रेंड

सोना और चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखी गई। 30 जनवरी से लगातार उतार-चढ़ाव के बाद सोना और चांदी दोनों के भाव घटे। निवेशकों और आम लोगों के लिए यह मार्केट अलर्ट है। जानिए आज के ताज़ा रेट और आने वाले ट्रेंड की पूरी जानकारी।

सोना और चांदी के भाव में गिरावट

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 7, 2026

Gold Rate Today: सोने-चांदी के भाव में आए दिन उतार-चढ़ाव का सिलसिला देखने को मिल रहा है। ऐसे में आज यानी 7 फरवरी  को लगातार तीसरे दिन सोने-चांदी के रेट में गिरावट का देखने को मिली है। निवेशकों को इस बात की सलाह दी जाती है कि वो सोने की खरीदी से पहले एक बार रेट की लेटेस्ट रेट की जांच जरूर कर लें। आइए जानते हैं दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों में सोने का रेट क्या है?

Gold Rate Today: सोने-चांदी के भाव में तेजी या गिरावट? जानें लेटेस्ट रेट

दिल्ली समेत अन्य राज्यो मे सोने का रेट जानिए

दिल्ली समेत अन्य राज्यो मे सोने का रेट जानिए
दिल्ली समेत अन्य राज्यो मे सोने का रेट जानिए
  • देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,53,850 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से व्यापार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,41,040 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है।
  • अहमदाबाद का डेटा 140940 और 153750 है
  • चेन्नई का डेटा 140890 और 153700 है
  •  कोलकाता का डेटा 140890 और 153700 है
  • हैदराबाद का डेटा 140890 और 153700 है
  • जयपुर का डेटा 141040 और 153850 है
  • भोपाल का डेटा 140940 और 153750 है
  •  लखनऊ का डेटा 141040 और 153850 है, और चंडीगढ़ का डेटा 141040 और 153850 है।

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव, जानें लेटेस्ट रेट

चांदी का जानें रेट

चांदी का जानें रेट
चांदी का जानें रेट

दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट जारी है। 7 फरवरी की सुबह चांदी का भाव 274,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। 30 जनवरी को यह कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक थी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर भाव 74 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।

निर्मल बंग सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट और कमोडिटीज रिसर्च हेड कुणाल शाह का कहना है कि चांदी में तेजी का दौर फिलहाल समाप्त हो गया है। उन्होंने सलाह दी है कि किसी भी उछाल का उपयोग बेचने के लिए किया जाना चाहिए, न कि खरीदने के लिए। बहुत अधिक और अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव के कारण चांदी अब ट्रेडिंग के लिए लगभग उपयुक्त नहीं रही।

Gold Rate Today: गणतंत्र दिवस पर सोने की कीमतें घटी या बढ़ी? जानें लेटेस्ट रेट