Gold Rate Today: नए सप्ताह में सोने को लगा झटका, चांदी भी कमजोर; चेक करें रेट

नए सप्ताह की शुरुआत सोने और चांदी के बाजार के लिए नरमी के साथ हुई है। देश के कई शहरों में सोने के दाम नीचे आए हैं, जबकि चांदी भी कमजोर हुई है। आखिर 22 और 24 कैरेट सोने का नया भाव कितना पहुंच गया और दिल्ली से चेन्नई तक क्या बदला है?

नए सप्ताह में सोने को लगा झटका

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

सितम्बर 7, 2026

Gold Rate Today: नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत सोने और चांदी के निवेशकों के लिए थोड़ी नरमी के साथ हुई है। सोमवार, 7 सितंबर को देश के ज्यादातर प्रमुख शहरों में सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट और 22 कैरेट, दोनों तरह के सोने की कीमतें नीचे आई हैं। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,54,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया।

पिछले सप्ताह भी सोने की कीमतों में दबाव देखने को मिला था। अलग-अलग शहरों में 24 कैरेट सोने के भाव में अधिकतम करीब 3,440 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 3,150 रुपये तक सस्ता हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी स्पॉट गोल्ड 4,465.34 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, 5 दिन में चांदी ₹8 हजार सस्ती; गोल्ड भी

दिल्ली में सोने का क्या है भाव?

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,940 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,42,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। सप्ताह की शुरुआत में आई यह नरमी सोने की कीमतों पर बने दबाव को दर्शाती है।

मुंबई और कोलकाता में भी गिरावट

मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,890 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,790 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

चेन्नई में सबसे ऊंचा भाव

प्रमुख महानगरों में चेन्नई में सोने की कीमत तुलनात्मक रूप से अधिक रही। यहां 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,56,660 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। जबकि 22 कैरेट सोना 1,43,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है।

दूसरे शहरों में सोने की कीमत

पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 1,41,890 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,54,840 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,41,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,940 रुपये, जबकि 22 कैरेट का भाव 1,42,040 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चंडीगढ़ में भी यही भाव देखने को मिला। हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 1,54,790 रुपये और 22 कैरेट 1,41,890 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी के भाव में भी कमजोरी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी सोमवार को गिरावट देखने को मिली। 7 सितंबर की सुबह चांदी का भाव घटकर 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। पिछले सप्ताह चांदी की कीमत में करीब 5,000 रुपये की कमी आई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 66.72 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सोने और चांदी की घरेलू कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान के साथ-साथ डॉलर की चाल, वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और अन्य घरेलू कारकों का भी असर पड़ता है।

निवेशकों की नजर अब आगे की दिशा पर

सप्ताह की शुरुआत में कीमती धातुओं में आई कमजोरी के बाद अब निवेशकों की नजर आने वाले दिनों के बाजार रुख पर रहेगी। हालांकि, सोने-चांदी के भाव लगातार बदलते रहते हैं, इसलिए खरीदारी से पहले स्थानीय ज्वेलर से उस समय का ताजा रेट और लागू मेकिंग चार्ज जरूर जांचना चाहिए।

भारत के बाद विदेशी बाजारों पर काइनेटिक की नजर, 7 देशों में EV स्कूटर की होगी