Gold Rate Today: सोने की कीमतों में गिरावट जारी, भारत में भाव घटे लेकिन विदेशों में बढ़ी चमक

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। भारत में जहां गोल्ड के भाव में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ रही हैं। आखिर रुपये की मजबूती और फेड के फैसले का सोने पर कितना असर पड़ा, जानिए पूरी जानकारी।

भारत में भाव घटे लेकिन विदेशों में बढ़ी चमक

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जुलाई 30, 2026

Gold Rate Today: देश में सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। ऐसे में 30 जुलाई की सुबग ज्यादातर प्रमुख शहरों में सोने के भाव में कमी दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,43,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, भारतीय रुपए की मजबूती का असर घरेलू सोने की कीमतों पर दिखाई दे रहा है। रुपये के मजबूत होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार से सोना खरीदना अपेक्षाकृत सस्ता हो जाता है। इससे आयात लागत कम होती है और इसका सीधा प्रभाव देश के सर्राफा बाजार में सोने के खुदरा भाव पर पड़ता है। यही वजह है कि घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है।

1 August Sugar New Rules: चीनी बाजार पर सरकार की सख्ती, जमाखोरी रोकने के लिए लागू होंगे नए नियम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने ने पकड़ी तेजी

आपको बता दें कि, जहां भारत में सोना सस्ता हुआ है, वहीं वैश्विक बाजार में इसकी कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। जानकारी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्पॉट गोल्ट का रेट बढ़कर 4,080.38 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है। वहीं, अगस्त डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स की कीमत भी बढ़कर 4,078 डॉलर प्रति औंस हो गई है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी जुलाई बैठक में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया और इसे 3.50% से 3.75% के बीच स्थिर रखा। विशेषज्ञों का मानना है कि ब्याज दरों में स्थिरता या भविष्य में कटौती की संभावना सोने और चांदी जैसी सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों के लिए सकारात्मक संकेत मानी जाती है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने के नए रेट

  • राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,650 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,690 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
  • मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,43,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,31,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
  • चेन्नई में भी 24 कैरेट सोने का भाव 1,43,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,31,540 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।
  • पुणे और बेंगलुरु में सोने के दाम भी लगभग इसी स्तर पर बने हुए हैं। यहां 24 कैरेट गोल्ड 1,43,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड 1,31,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है।

अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों का हाल

दिल्ली में 22 कैरेट सोना 1,32,990 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,43,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट का भाव 1,31,540 रुपये और 24 कैरेट का भाव 1,43,500 रुपये दर्ज किया गया। अहमदाबाद में 22 कैरेट सोना 1,31,590 रुपये और 24 कैरेट 1,43,550 रुपये रहा। जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,690 रुपये जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,650 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

भोपाल में 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,590 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,550 रुपये रही।

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, खरीदारी से पहले जान लें आज के रेट

चांदी की कीमतों में भी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी के घरेलू भाव में भी कमी देखने को मिली है। 30 जुलाई की सुबह देश में चांदी की कीमत 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत बढ़कर 58.20 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों पर अमेरिकी ब्याज दरों, रुपये की चाल और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों का असर देखने को मिलेगा।