Gold Rate Today: सोना-चांदी फिर चमके! जानें दिल्ली समेत 10 शहरों के ताजा भाव

Gold Rate Today: सोना-चांदी की कीमतों में फिर हलचल देखने को मिल रही है, दिल्ली समेत देश के प्रमुख शहरों में नए भाव अपडेट हुए हैं, जानिए 24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत कहां कितनी है और चांदी का आज का ताजा रेट क्या है

सोना-चांदी फिर चमके!

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अगस्त 12, 2026

Gold Rate Today: भारत में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। मजबूत मांग के बीच कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। राजधानी दिल्ली में बुधवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दाम में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इससे पहले सोने की कीमतों में कुछ गिरावट भी देखने को मिली थी। 10 अगस्त को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 380 रुपये और 22 कैरेट सोना 350 रुपये सस्ता हुआ था। वहीं, इससे पहले लगातार चार कारोबारी दिनों में 24 कैरेट सोने की कीमत में कुल 8,350 रुपये और 22 कैरेट सोने में 7,650 रुपये की तेजी दर्ज की गई थी।

Stock Market Today: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 280 अंक

दिल्ली में आज का गोल्ड रेट

राजधानी दिल्ली में बुधवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमत में 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई। अलग-अलग शहरों में स्थानीय टैक्स और बाजार की स्थिति के कारण सोने के भाव में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है।

10 शहरों में 10 ग्राम सोने के भाव

  • दिल्ली: 24 कैरेट ₹1,53,980, 22 कैरेट ₹1,41,160, 18 कैरेट ₹1,15,530
  • मुंबई: 24 कैरेट ₹1,53,830, 22 कैरेट ₹1,41,010, 18 कैरेट ₹1,15,380
  • कोलकाता: 24 कैरेट ₹1,53,830, 22 कैरेट ₹1,41,010, 18 कैरेट ₹1,15,380
  • चेन्नई: 24 कैरेट ₹1,54,380, 22 कैरेट ₹1,41,510, 18 कैरेट ₹1,19,310
  • बेंगलुरु: 24 कैरेट ₹1,53,830, 22 कैरेट ₹1,41,010, 18 कैरेट ₹1,15,380
  • हैदराबाद: 24 कैरेट ₹1,53,830, 22 कैरेट ₹1,41,010, 18 कैरेट ₹1,15,380
  • लखनऊ: 24 कैरेट ₹1,53,980, 22 कैरेट ₹1,41,160, 18 कैरेट ₹1,15,530
  • पटना: 24 कैरेट ₹1,53,880, 22 कैरेट ₹1,41,060, 18 कैरेट ₹1,15,430
  • जयपुर: 24 कैरेट ₹1,53,980, 22 कैरेट ₹1,41,160, 18 कैरेट ₹1,15,530
  • अहमदाबाद: 24 कैरेट ₹1,53,880, 22 कैरेट ₹1,41,060, 18 कैरेट ₹1,15,430

चांदी की कीमत में भी जोरदार उछाल

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी जारी है। लगातार तीन दिनों तक भाव स्थिर रहने के बाद चांदी में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी हुई है। पिछले दो दिनों में एक किलोग्राम चांदी की कीमत में कुल 10,100 रुपये का इजाफा हुआ है। दिल्ली में आज चांदी 100 रुपये बढ़कर ₹2,55,100 प्रति किलोग्राम हो गई। मुंबई और कोलकाता में भी यही भाव दर्ज किया गया। वहीं चेन्नई में चांदी सबसे महंगी रही और इसका भाव ₹2,60,100 प्रति किलोग्राम रहा।

Bajaj Pulsar N160 के दो नए मॉडल लॉन्च, N160 S और N160 SS में मिलेंगे कई

विशेषज्ञों को आगे भी तेजी की उम्मीद

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के ईबीजी कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रणव मेर के अनुसार, निकट अवधि में सोने और चांदी में तेजी जारी रह सकती है। उनके अनुमान के मुताबिक 10 ग्राम सोना ₹1.57 लाख और एक किलो चांदी ₹2.80 लाख तक पहुंच सकती है। लेमन मार्केट डेस्क के रिसर्च हेड गौरव गर्ग के मुताबिक, अमेरिका के महंगाई संबंधी आंकड़ों से पहले निवेशकों की सोने में दिलचस्पी बढ़ी है। इसके अलावा चांदी को निवेश के साथ-साथ औद्योगिक मांग से भी समर्थन मिल रहा है। अमेरिका के महंगाई आंकड़े 12 अगस्त को जारी होने हैं, जिनका असर कीमती धातुओं की कीमतों पर देखने को मिल सकता है।