Gold Rate Today: सोने-चांदी के भाव में आए दिन उतार-चढ़ाव का सिलसिला देखने को मिलता रहता है। आज यानी 8 अक्टूबर को गोल्ड रेट नीचे आया है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,690 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जबकि मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,49,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, 22 कैरेट सोने की कीमत भी कई शहरों में कमजोर हुई है।
RBI Repo Rate Hike: 4 साल बाद रेपो रेट में बढ़ोतरी, RBI के फैसले से आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
दिल्ली का जानें रेट
देश की राजधानी में 22 कैरेट की कीमत 1,37,240 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,49,690 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इससे पहले भी दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में 700 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी।
बाजार में सोने की कीमतों पर घरेलू मांग के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान का भी असर पड़ रहा है। फिलहाल घरेलू स्तर पर मांग कमजोर रहने से कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है।
मुंबई और कोलकाता में सोने का रेट

मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,49,560 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया गया है। चेन्नई में 22 कैरेट सोना 1,37,110 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,49,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। पुणे और बेंगलुरु में 22 कैरेट गोल्ड 1,37,090 रुपये, जबकि 24 कैरेट सोना 1,49,560 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रुख
घरेलू बाजार में गिरावट के बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने में तेजी का रुख दिखाई दे रहा है। स्पॉट गोल्ड की कीमत 4,127.40 डॉलर प्रति औंस बताई गई है। वैश्विक बाजार में सोने की चाल का सीधा असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है। सोने की कीमतों को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारणों में डॉलर की स्थिति, वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां, ब्याज दरों की दिशा और निवेशकों की मांग शामिल हैं।
RBI के फैसले का भी बाजार पर असर
इस बीच भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर इसे 5.50 प्रतिशत कर दिया है। करीब चार साल बाद प्रमुख ब्याज दर में बढ़ोतरी की गई है। आगे भी ब्याज दरों में वृद्धि के संकेतों से वित्तीय बाजारों में हलचल बढ़ सकती है।
चांदी भी हुई कमजोर

सोने के साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट का सिलसिला जारी है। 8 अक्टूबर की सुबह देश में चांदी का भाव करीब 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। इस साल जनवरी में चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुकी थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 60.39 डॉलर प्रति औंस बताई गई है। सोने और चांदी के घरेलू भाव पर अंतरराष्ट्रीय कीमतों के अलावा देश में मांग, रुपये की चाल और अन्य आर्थिक परिस्थितियों का भी असर पड़ता है।
Stock Market Today: आज शेयर बाजार में गिरावट का दौर, सेंसेक्स धड़ाम;










