Gold Rate Today: 19 फरवरी 2026 को भारत में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली। डॉलर में मजबूती और वैश्विक राजनीतिक तनाव में कमी के संकेतों के चलते सोने और चांदी का बाजार सुस्त नजर आया। पिछले दिन यानी 18 फरवरी को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का 10 ग्राम भाव ₹1,54,340 और 22 कैरेट का ₹1,41,490 था। आज इनकी कीमतों में प्रति 10 ग्राम केवल ₹10 की हल्की गिरावट दर्ज की गई है।
वहीं चांदी की चमक लगातार चौथे दिन फीकी पड़ी। पिछले चार दिनों में चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम ₹20,100 तक गिर चुकी है। आज दिल्ली में चांदी ₹2,54,900 प्रति किलोग्राम में बिक रही है, जिसमें ₹100 की गिरावट दर्ज की गई। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी का भाव इसी स्तर पर है, जबकि चेन्नई में चांदी ₹2,59,900 प्रति किलोग्राम बिक रही है।
Gold Price Today: चांदी हुई सस्ती, सोने के क्या है भाव, आज का ताजा भाव
प्रमुख शहरों में सोने के भाव

देश के प्रमुख 10 शहरों में 18, 22 और 24 कैरेट सोने के भाव इस प्रकार हैं—
शहर 24 कैरेट 10 ग्राम 22 कैरेट 10 ग्राम 18 कैरेट 10 ग्राम
दिल्ली ₹1,54,340 ₹1,41,490 ₹1,15,790
मुंबई ₹1,54,190 ₹1,41,340 ₹1,15,640
कोलकाता ₹1,54,190 ₹1,41,340 ₹1,15,640
चेन्नई ₹1,55,230 ₹1,42,290 ₹1,21,790
बेंगलुरु ₹1,54,190 ₹1,41,340 ₹1,15,640
हैदराबाद ₹1,54,190 ₹1,41,340 ₹1,15,640
लखनऊ ₹1,54,340 ₹1,41,490 ₹1,15,790
पटना ₹1,54,240 ₹1,41,390 ₹1,15,690
जयपुर ₹1,54,340 ₹1,41,490 ₹1,15,790
अहमदाबाद ₹1,54,240 ₹1,41,390 ₹1,15,690
चांदी की कीमतों का हाल
सोने की तरह ही चांदी का बाजार भी लगातार गिरावट का सामना कर रहा है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में प्रति किलोग्राम चांदी का भाव ₹2,54,900 है। चेन्नई में सबसे अधिक ₹2,59,900 प्रति किलोग्राम। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, मुनाफावसूली और अमेरिकी PCE (Personal Consumption Expenditure) के आंकड़ों तथा FOMC (Federal Open Market Committee) की बैठक पर नजर रखने के कारण इनकी कीमतों में स्थिरता और अस्थिरता दोनों देखी जा रही है।
एक्सपर्ट का नजरिया

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट प्रणव मेर का कहना है कि सोने और चांदी की कीमतों में आगे और अधिक कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है। अमेरिकी GDP, PCE इनफ्लेशन और फेडरल रिजर्व अधिकारियों की कमेंट्री पर ट्रेडर्स की नजर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बाजार में स्पष्टता की कमी के कारण बुलियन कंसोलिडेशन का दौर चल रहा है। ट्रेडर्स भाव की दिशा के लिए नए फंडामेंटल ट्रिगर्स का इंतजार कर रहे हैं।
लखनऊ में DJ, नियॉन और गोवा स्टाइल होली! ‘Blast of Colours 3.0’ का सबसे बड़ा कलर फेस्ट होने को तैयार
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।









