Gold Rate Today: सोने के भाव में बदलाव, जानें दिल्ली-मुंबई समेत 10 शहरों के रेट

सोने की कीमतों में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। देश के प्रमुख शहरों में 24, 22 और 18 कैरट सोने के अलग-अलग भाव सामने आए हैं। दिल्ली से मुंबई और चेन्नई तक आज का रेट क्या है, खरीदारी करने से पहले पूरी कीमत और बाजार की स्थिति जरूर जान लें।

सोने के भाव में बदलाव

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

सितम्बर 8, 2026

Gold Rate Today: कमजोर वैश्विक संकेतों का असर घरेलू सर्राफा बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। एक दिन स्थिर रहने के बाद सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि गिरावट मामूली है, लेकिन पिछले दो दिनों में सोने के दाम में कुल कमी देखने को मिली है। आज 24 कैरट शुद्धता वाला 10 ग्राम सोना 10 रुपये सस्ता होकर 1,54,000 रुपये के आसपास पहुंच गया है, जबकि 22 कैरट सोने के भाव में भी 10 रुपये की कमी आई है। पिछले दो दिनों में 24 कैरट सोने की कीमत कुल 660 रुपये और 22 कैरट सोने की कीमत 610 रुपये तक कम हुई है। अगर आप आने वाले दिनों में सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अलग-अलग शहरों में चल रहे भाव पर नजर रखना जरूरी है।

Stock Market Today : शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार

10 बड़े शहरों में 24, 22 और 18 कैरट सोने का भाव

शहर के हिसाब से सोने की कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। दिल्ली और लखनऊ में 24 कैरट सोने का 10 ग्राम भाव 1,54,290 रुपये, जबकि 22 कैरट का भाव 1,41,440 रुपये है। यहां 18 कैरट सोना 1,15,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरट सोना 1,54,140 रुपये, 22 कैरट 1,41,290 रुपये और 18 कैरट 1,15,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 24 कैरट सोने का भाव 1,54,140 रुपये और 22 कैरट का 1,41,290 रुपये है। हालांकि 18 कैरट सोने की कीमत यहां 1,18,990 रुपये है।

पटना और अहमदाबाद में 24 कैरट सोना 1,54,190 रुपये, 22 कैरट 1,41,340 रुपये और 18 कैरट 1,15,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है। जयपुर में कीमतें दिल्ली और लखनऊ के समान हैं।

चांदी के भाव में भी गिरावट

सोने के साथ चांदी की कीमत में भी आज नरमी देखने को मिली है। लगातार चार दिनों तक कीमत स्थिर रहने के बाद अब एक किलो चांदी 100 रुपये सस्ती हुई है। दिल्ली में चांदी का भाव घटकर 2,49,900 रुपये प्रति किलो हो गया है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी कीमत पर बिक रही है। वहीं चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव 2,54,900 रुपये है, जो इन प्रमुख शहरों में सबसे अधिक है।

इससे पहले सितंबर की शुरुआत में 1 और 2 सितंबर को चांदी के भाव में लगातार 5,000-5,000 रुपये की गिरावट आई थी। इसके बाद 3 सितंबर को कीमत में 5,000 रुपये की तेजी दर्ज की गई थी।

क्यों दबाव में है सोना?

ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म Lemonn के रिसर्च हेड गौरव गर्ग के मुताबिक, फिलहाल सोने पर दबाव बना हुआ है। अमेरिका के रोजगार से जुड़े आंकड़े उम्मीद से बेहतर आए हैं। इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बाजार की उम्मीदों में बदलाव हुआ है। अब निवेशकों की नजर अमेरिका में इस सप्ताह जारी होने वाले PPI और CPI आंकड़ों पर है। इन आंकड़ों से महंगाई और अमेरिकी केंद्रीय बैंक की आगामी मौद्रिक नीति को लेकर महत्वपूर्ण संकेत मिल सकते हैं। यानी आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेत, अमेरिकी आर्थिक आंकड़े और फेड की नीति सोने-चांदी की कीमतों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Gold-Silver Price: सोने में बड़ी गिरावट, चांदी भी रिकॉर्ड हाई से ₹1.83 लाख नीचे;