Gold Rate Today: अगस्त की शुरुआत में महंगा हुआ सोना, देश के प्रमुख शहरों में इतने पहुंच गए नए रेट

अगस्त की शुरुआत में सोने की कीमतों ने फिर बढ़त दर्ज की है। देश के कई बड़े शहरों में 22 और 24 कैरेट गोल्ड के नए रेट जारी हो चुके हैं। आखिर सोना महंगा होने की वजह क्या है और आपके शहर में आज कितनी है कीमत, जानिए पूरी रिपोर्ट।

अगस्त की शुरुआत में महंगा हुआ सोना

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अगस्त 1, 2026

Gold Rate Today: अगस्त महीने की शुरुआत सोना खरीदने वालों के लिए महंगी साबित हुई है। देश के कई प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 1 अगस्त की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,44,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की कीमतों में तेजी का मुख्य कारण स्थानीय बाजार में फुटकर खरीदारों और ज्वेलर्स की ओर से बढ़ी मांग को माना जा रहा है। इससे पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में 300 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जिसके बाद भाव 1,48,300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट

जहां भारत में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिति थोड़ी अलग रही। वैश्विक बाजार में हाजिर सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड की कीमत घटकर 4,049.83 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है। वहीं, अगस्त डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में भी गिरावट देखने को मिली और यह लगभग 4,107 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

प्रमुख शहरों में आज के सोने के रेट

दिल्ली में सोने की कीमत

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,760 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,710 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

मुंबई और कोलकाता का गोल्ड रेट

मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,610 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,32,560 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।

चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु में कीमत

चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु में भी सोने के दाम लगभग समान बने हुए हैं। यहां 24 कैरेट गोल्ड 1,44,610 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड 1,32,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

देश के अन्य शहरों में सोने का भाव

देश के कई शहरों में सोने की कीमतें इस प्रकार हैं:

  • दिल्ली: 22 कैरेट – ₹1,32,710, 24 कैरेट – ₹1,44,760
  • मुंबई: 22 कैरेट – ₹1,32,560, 24 कैरेट – ₹1,44,610
  • अहमदाबाद: 22 कैरेट – ₹1,32,610, 24 कैरेट – ₹1,44,660
  • चेन्नई: 22 कैरेट – ₹1,32,560, 24 कैरेट – ₹1,44,610
  • कोलकाता: 22 कैरेट – ₹1,32,560, 24 कैरेट – ₹1,44,610
  • जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़: 22 कैरेट – ₹1,32,710, 24 कैरेट – ₹1,44,760

इंदौर सराफा बाजार में भी रही अच्छी मांग

31 जुलाई को इंदौर के सराफा बाजार में सोने और चांदी की खरीदारी में तेजी देखने को मिली। बाजार में सोने का औसत भाव करीब 1,41,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि चांदी की कीमत लगभग 2,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई।

चांदी के दाम में गिरावट जारी

सोने के विपरीत चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 1 अगस्त की सुबह देश में चांदी का भाव 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमत कमजोर रही। स्पॉट सिल्वर का भाव गिरकर 57.76 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, कीमती धातुओं के भाव पर घरेलू मांग, वैश्विक बाजार और आर्थिक परिस्थितियों का लगातार असर पड़ रहा है।

LPG: 1 अगस्त से गैस सिलेंडर पर सब्सिडी का नियम बदला, जानिए किस