Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, 24 और 22 कैरेट गोल्ड के बढ़े भाव; जानें आज का रेट

Gold Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड दोनों के भाव बढ़ गए हैं, जबकि चांदी ने भी रफ्तार पकड़ी है। लेकिन आपके शहर में आज सोना कितने रुपये महंगा हुआ? जानिए ताजा रेट और पूरी जानकारी।

सोने-चांदी की कीमतों में उछाल

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

सितम्बर 11, 2026

Gold Rate Today: गणेश चतुर्थी से पहले शुक्रवार, 11 सितंबर को देश के सराफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। लगातार तीन कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद सोने के भाव में दोबारा बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों तरह के सोने की कीमतें ऊपर गई हैं।

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,55,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,710 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इससे पहले दिल्ली के सराफा बाजार में गुरुवार को सोने के दाम में 600 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी, जिससे तीन दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया।

Share Market Today: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 60 अंक

मुंबई और कोलकाता में भी बढ़े दाम

मुंबई और कोलकाता में भी बढ़े दाम
मुंबई और कोलकाता में भी बढ़े दाम

मुंबई और कोलकाता के सराफा बाजार में भी सोने की कीमतें मजबूत बनी हुई हैं। दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड का भाव करीब 1,55,520 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोना 1,42,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। चेन्नई में भी 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,520 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,42,560 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया गया है।

पुणे और बेंगलुरु में सोने का भाव

पुणे और बेंगलुरु में भी सोने की कीमतें लगभग समान स्तर पर हैं। इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने का रेट 1,55,520 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,42,560 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। ध्यान देने वाली बात है कि स्थानीय बाजार में सोने की कीमतें शहर, टैक्स, मेकिंग चार्ज और अन्य स्थानीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना मजबूत

घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की कीमत पर निवेशकों की नजर बनी हुई है। शुक्रवार को हाजिर सोने की कीमत करीब 4,340.71 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई। बाजार की दिशा को लेकर निवेशक अमेरिका से आने वाले खुदरा महंगाई के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। इन आंकड़ों से अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आगामी नीतिगत फैसले को लेकर महत्वपूर्ण संकेत मिल सकते हैं। फेड की नीति बैठक 15 और 16 सितंबर को प्रस्तावित है।

चांदी की कीमत भी हुई तेज

सोने के साथ शुक्रवार को चांदी के भाव में भी मजबूती दिखाई दी। 11 सितंबर की सुबह घरेलू बाजार में चांदी की कीमत बढ़कर करीब 2,55,100 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई। इससे पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में मजबूत हुई थी और इसके भाव में करीब 1,200 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा दर्ज किया गया था।

ग्लोबल संकेतों का असर

ग्लोबल संकेतों का असर
ग्लोबल संकेतों का असर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत करीब 64.54 डॉलर प्रति औंस बताई गई। विशेषज्ञों के अनुसार, सोने और चांदी के घरेलू भाव केवल स्थानीय मांग और आपूर्ति से तय नहीं होते। अंतरराष्ट्रीय कीमतों, डॉलर की चाल, अमेरिकी ब्याज दरों, महंगाई और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों का भी इन पर सीधा असर पड़ता है। ऐसे में आने वाले दिनों में अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के फैसले पर निवेशकों की खास नजर रहेगी।

1705KM की धांसू रेंज और लग्जरी इंटीरियर! Xiaomi ने लॉन्च की 7-सीटर