Gold Rate Today: भारतीय बाजार में सोने की कीमतों ने एक सप्ताह के दौरान जोरदार बढ़त दर्ज की है। 24 कैरेट सोने के भाव में करीब ₹8,180 तक का इजाफा हुआ है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत लगभग ₹7,600 तक बढ़ गई है। लगातार बढ़ते दामों के बीच निवेशकों और सोने की खरीदारी करने वाले ग्राहकों की नजर अब बाजार के अगले रुख पर बनी हुई है। 9 अगस्त की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,52,550 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹1,52,350 प्रति 10 ग्राम रही।
सोना हुआ महंगा, 7 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंचा भाव; चांदी भी चमकी
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने का भाव
राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,39,850 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड ₹1,52,550 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सोने की कीमतों में इस तेजी के चलते शादी-ब्याह और निवेश के लिए गोल्ड खरीदने वाले लोगों के बजट पर भी असर पड़ सकता है। हालांकि, स्थानीय बाजार में वास्तविक कीमतों में अंतर हो सकता है।
मुंबई और कोलकाता में भी ऊंचे दाम
मुंबई और कोलकाता दोनों शहरों में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,39,650 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। यहां 24 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹1,52,350 प्रति 10 ग्राम रही। वहीं पुणे और बेंगलुरु में भी सोने की कीमतें लगभग इसी स्तर पर हैं। दोनों शहरों में 24 कैरेट सोना ₹1,52,350 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड ₹1,39,650 प्रति 10 ग्राम पर है।
चेन्नई में सोने का भाव सबसे अलग
चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,51,640 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। जबकि 22 कैरेट गोल्ड का भाव ₹1,39,000 प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद, भोपाल और अन्य प्रमुख शहरों में भी सोने के दाम ऊंचे बने हुए हैं। अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,52,450 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,39,750 प्रति 10 ग्राम है। जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,39,850 और 24 कैरेट गोल्ड ₹1,52,550 प्रति 10 ग्राम है। हैदराबाद में 22 कैरेट सोना ₹1,39,650 और 24 कैरेट गोल्ड ₹1,52,350 प्रति 10 ग्राम है।
इंदौर में सोने और चांदी की मांग मजबूत
शनिवार, 8 अगस्त को इंदौर के सराफा बाजार में सोने और चांदी की खरीदारी अच्छी रही। बाजार में सोने का औसत भाव ₹1,47,400 प्रति 10 ग्राम और चांदी का औसत भाव ₹2,29,000 प्रति किलोग्राम रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 4,336.02 डॉलर प्रति औंस बताई गई है। वैश्विक बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव का असर घरेलू बुलियन मार्केट पर भी देखने को मिलता है।
Flipkart Freedom Sale में बंपर ऑफर, iPhone समेत इन सामानों पर मिल रही
चांदी भी हुई महंगी
सोने के साथ चांदी की कीमत में भी साप्ताहिक आधार पर तेजी दर्ज की गई है। एक सप्ताह में चांदी का भाव करीब ₹10,000 तक बढ़ा है। 9 अगस्त की सुबह घरेलू बाजार में चांदी ₹2,45,000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर रही। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 63.29 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई। इस तरह सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी बनी हुई है, ऐसे में ग्राहकों के लिए खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा स्थानीय भाव की जानकारी लेना उपयोगी रहेगा।










