Gold Rate Today: सोने के दाम घटे या बढ़े? जानें 17 मार्च का लेटेस्ट रेट

17 मार्च 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला। दिल्ली, लखनऊ, पटना और अन्य शहरों में 24 और 22 कैरट गोल्ड के दाम घटे। निवेशकों के लिए यह जानना जरूरी है कि आज गोल्ड और सिल्वर की कीमतें कितनी हैं और रुझान क्या दिखा।

सोने के दाम घटे या बढ़े?

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 17, 2026

Gold Rate Today: सोने-चांदी के भाव में आए दिन उतार-चढ़ाव का सिलसिला देखने को मिलता रहता है। दिल्ली, लखनऊ, पटना समेत कई बड़े शहरों में 24 और 22 कैरट गोल्ड के भाव लगातार कम हो रहे हैं। राजधानी दिल्ली में 24 कैरट गोल्ड प्रति 10 ग्राम आज ₹10 सस्ता हुआ है, जबकि 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 की गिरावट के साथ बिक रहा है। निवेशकों को इस बात की सलाह दी जाती है कि सोने की खरीदी से पहले एक बार रेट की जांच जरूर कर लें। आइए जानते हैं दिल्ली समेत अन्य राज्यों में आज सोने का क्या रेट है।

सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चमक पड़ी फीकी, जानें आज के रेट

प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें

प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें
प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें

आज भारत के प्रमुख शहरों में गोल्ड के भाव इस प्रकार हैं:

  • दिल्ली: 24 कैरट ₹1,57,560, 22 कैरट ₹1,44,440, 18 कैरट ₹1,18,210
  • मुंबई: 24 कैरट ₹1,57,410, 22 कैरट ₹1,44,290, 18 कैरट ₹1,18,060
  • कोलकाता: 24 कैरट ₹1,57,410, 22 कैरट ₹1,44,290, 18 कैरट ₹1,18,060
  • चेन्नई: 24 कैरट ₹1,60,470, 22 कैरट ₹1,47,090, 18 कैरट ₹1,23,990
  • बेंगलुरु: 24 कैरट ₹1,57,410, 22 कैरट ₹1,44,290, 18 कैरट ₹1,18,060
  • हैदराबाद: 24 कैरट ₹1,57,410, 22 कैरट ₹1,44,290, 18 कैरट ₹1,18,060
  • लखनऊ: 24 कैरट ₹1,57,560, 22 कैरट ₹1,44,440, 18 कैरट ₹1,18,210
  • पटना: 24 कैरट ₹1,57,460, 22 कैरट ₹1,44,340, 18 कैरट ₹1,18,110
  • जयपुर: 24 कैरट ₹1,57,560, 22 कैरट ₹1,44,440, 18 कैरट ₹1,18,210
  • अहमदाबाद: 24 कैरट ₹1,57,460, 22 कैरट ₹1,44,340, 18 कैरट ₹1,18,110

चांदी की कीमतों में भी गिरावट

चांदी की कीमतों में भी गिरावट
चांदी की कीमतों में भी गिरावट

सोने की तरह ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। दिल्ली में एक किलो चांदी के भाव लगातार दूसरे दिन घटकर ₹2,69,900 पर आ गए हैं। इससे पहले तीन दिनों में चांदी की कीमतों में ₹15,000 की गिरावट हो चुकी थी। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी भाव पर बिक रही है। वहीं चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,75,900 है, जो चारों महानगरों में सबसे महंगा है।

चुनाव की तारीखों के कारण IPL 2026 का शेड्यूल हो सकता है प्रभावित, BCCI को करना पड़ सकता है बदलाव

निवेशकों के लिए सलाह

विशेषज्ञों का कहना है कि निवेश पोर्टफोलियो में गोल्ड जरूर होना चाहिए, लेकिन केवल ज्यादा रिटर्न के लिए सोने के पीछे भागना सही नहीं है। गोल्ड हमेशा सबसे सुरक्षित निवेश विकल्प नहीं रहेगा। इस साल जनवरी के अंत में सोने की कीमतें ऐतिहासिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थीं। इसके बाद तेजी से गिरावट आई और अब कीमतें स्थिरता के साथ सीमित दायरे में बनी हुई हैं। निवेशकों को धैर्य के साथ लंबी अवधि के लिए निवेश करने और अचानक मुनाफावसूली के प्रभाव में निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जा रही है।