Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, अक्षय तृतीया से पहले बढ़ी चमक

वैश्विक तनाव के बीच सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,795.97 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अप्रैल 16, 2026

Gold Price Today: देशभर के सर्राफा बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतों में जबरदस्त तेजी का रुख बना हुआ है। 16 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी की कीमतों ने नए रिकॉर्ड स्तर को छू लिया है। आगामी अक्षय तृतीया (19 अप्रैल) के त्यौहार को देखते हुए आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की ओर से भारी मांग निकल रही है, जिसके चलते कीमतों में यह उछाल देखने को मिल रहा है। दिल्ली से लेकर मुंबई तक, सोने की चमक अब आम आदमी की पहुंच से दूर होती दिख रही है।

LPG Supply Crisis : वैश्विक एलपीजी सप्लाई चेन ठप, 4 साल का लंबा इंतजार और बढ़ती कीमतों का डर

राजधानी दिल्ली और महानगरों में सोने का हाल

Gold Price Today
सोने-चांदी की कीमतों में उछाल

आज सुबह दिल्ली के बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,55,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। वहीं, बीते एक दिन पहले की बात करें तो दिल्ली में सोने के भाव में करीब 2 प्रतिशत (लगभग 3,000 रुपये) की भारी बढ़त देखी गई थी। मुंबई और कोलकाता जैसे अन्य महानगरों में भी स्थिति कमोबेश ऐसी ही है, जहां 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि अक्षय तृतीया, जिसे कीमती धातुओं की खरीद के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है, इस बार सोने की कीमतों में ऐतिहासिक तेजी का गवाह बन रहा है।

अंतरराष्ट्रीय कारण और भू-राजनीतिक तनाव

सोने की कीमतों में इस भारी तेजी के पीछे केवल घरेलू मांग ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय कारण भी जिम्मेदार हैं।

वैश्विक तनाव: 28 फरवरी 2026 से जारी इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की ओर आकर्षित किया है। हालांकि, अब अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की नई उम्मीद जगी है, जिससे बाजार में हलचल तेज है।

डॉलर की कमजोरी: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिकी डॉलर की कमजोरी भी सोने की कीमतों को सहारा दे रही है। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना वर्तमान में 4,795.97 डॉलर प्रति औंस के ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहा है।

अन्य प्रमुख शहरों में दरें

कोलकाता और हैदराबाद: 22 कैरेट सोना ₹1,42,410, 24 कैरेट ₹1,55,360

अहमदाबाद और भोपाल: 22 कैरेट ₹1,42,460, 24 कैरेट ₹1,55,410

जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़: 22 कैरेट ₹1,42,560, 24 कैरेट ₹1,55,510

चांदी की चमक भी हुई तेज

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी भारी इजाफा दर्ज किया गया है। 16 अप्रैल की सुबह चांदी का भाव उछलकर 2,70,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में पिछले एक दिन में चांदी की कीमत में 11,800 रुपये या लगभग 4.81% की जबरदस्त वृद्धि हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 78.61 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है, जो इसके भविष्य में और महंगे होने के संकेत दे रहा है।

सेंसेक्स 1263 अंक उछला, 78,111 पर बंद, निफ्टी ने 24,200 का आंकड़ा पार किया