Gold Price Today: देश में सोने की कीमतों में पिछले सप्ताह तेजी देखने को मिली है। 24 कैरेट गोल्ड एक हफ्ते में ₹2100 महंगा हुआ है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का भाव ₹1950 बढ़ा है। 29 मार्च को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,48,220 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। मुंबई में यह भाव ₹1,48,090 प्रति 10 ग्राम है।
पिछले दिन यानी 28 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में सोना ₹1,900 या 1.3% गिरकर ₹1,47,800 प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव $4,416 प्रति औंस दर्ज किया गया।
Gold Price Today: दिल्ली-मुंबई में उछला गोल्ड, चांदी के भाव धड़ाम; देखें आज की रेट लिस्ट!
प्रमुख शहरों में सोने का भाव

दिल्ली: 24 कैरेट – ₹1,48,220, 22 कैरेट – ₹1,35,900
मुंबई: 24 कैरेट – ₹1,48,090, 22 कैरेट – ₹1,35,750
चेन्नई और कोलकाता: 24 कैरेट – ₹1,48,090, 22 कैरेट – ₹1,35,750
अहमदाबाद और भोपाल: 24 कैरेट – ₹1,48,120, 22 कैरेट – ₹1,35,800
जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़: 24 कैरेट – ₹1,48,220, 22 कैरेट – ₹1,35,900
हैदराबाद और पुणे-बेंगलुरु: 24 कैरेट – ₹1,48,090, 22 कैरेट – ₹1,35,750
चांदी की कीमत
सोने के मुकाबले चांदी की कीमत में इस सप्ताह कोई खास बदलाव नहीं हुआ। उतार-चढ़ाव के बाद भाव वहीं स्थिर रहा जहां एक सप्ताह पहले था। 29 मार्च की सुबह चांदी की कीमत ₹2,45,000 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई।
28 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी ₹11,250 यानी लगभग 5% गिरकर ₹2,30,000 प्रति किलोग्राम पर आ गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव $68.12 प्रति औंस है।
गौरतलब है कि इस साल जनवरी में चांदी की कीमत ₹4 लाख प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर गई थी।
सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी निवेशकों के लिए संकेत है कि आने वाले दिनों में भी इसकी मांग मजबूत रह सकती है। वहीं चांदी फिलहाल स्थिर है, लेकिन इसके पिछले रिकॉर्ड बताते हैं कि इसमें अचानक तेजी आ सकती है।
Royal Enfield ने पेश की दमदार Guerrilla 450 बाइक, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान









