Gold Price Today: देशभर में सोने की कीमतों में लगातार तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। बीते एक सप्ताह के दौरान 24 कैरेट सोने की कीमत में 1530 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव भी करीब 1400 रुपये चढ़ गया है। बढ़ती वैश्विक अनिश्चितता और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती के चलते घरेलू सराफा बाजार में भी सोना ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहा है।
22 फरवरी की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,59,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,46,150 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,59,280 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट का रेट 1,46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5027.13 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, जिससे घरेलू कीमतों को भी समर्थन मिल रहा है।
फार्मा सेक्टर में LIC की बढ़ती दिलचस्पी, दिग्गज कंपनी के शेयर पर एक्सपर्ट्स की नजर
बड़े शहरों में क्या है रेट?

दिल्ली के अलावा जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भी 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59,430 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,46,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट का भाव 1,59,330 रुपये और 22 कैरेट का रेट 1,46,050 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद जैसे महानगरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59,280 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। पुणे और बेंगलुरु में भी यही दरें लागू हैं।
शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत में 850 रुपये की तेजी दर्ज की गई, जिसके बाद यह 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच गया। विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक बाजार में मजबूती और भू-राजनीतिक तनाव के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सोने की ओर रुख कर रहे हैं।
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव तथा रूस-यूक्रेन के बीच वार्ता विफल रहने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनिश्चितता बढ़ी है। इसका असर सोने की मांग पर पड़ा है और सेफ हेवन एसेट के तौर पर इसकी खरीद बढ़ी है।
चांदी की कीमत में स्थिरता

जहां सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है, वहीं चांदी के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं। 22 फरवरी की सुबह चांदी का भाव 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 80.5 डॉलर प्रति औंस है। हालांकि शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 2,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम रही। उल्लेखनीय है कि जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार चली गई थी, जिससे बाजार में काफी हलचल देखी गई थी।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।









