Gold Price Today: देशभर में सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। 19 मार्च की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,57,890 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं मुंबई में यह कीमत 1,57,740 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। इससे पहले 18 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 1,000 रुपये यानी 0.62 प्रतिशत गिरकर 1,60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,989.65 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है।
प्रमुख शहरों में सोने के रेट

दिल्ली: 22 कैरेट – 1,44,740 रुपये, 24 कैरेट – 1,57,890 रुपये
मुंबई: 22 कैरेट – 1,44,590 रुपये, 24 कैरेट – 1,57,740 रुपये
अहमदाबाद: 22 कैरेट – 1,44,640 रुपये, 24 कैरेट – 1,57,790 रुपये
चेन्नई: 22 कैरेट – 1,44,590 रुपये, 24 कैरेट – 1,57,740 रुपये
कोलकाता: 22 कैरेट – 1,44,590 रुपये, 24 कैरेट – 1,57,740 रुपये
हैदराबाद: 22 कैरेट – 1,44,590 रुपये, 24 कैरेट – 1,57,740 रुपये
जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़: 22 कैरेट – 1,44,740 रुपये, 24 कैरेट – 1,57,890 रुपये
भोपाल: 22 कैरेट – 1,44,640 रुपये, 24 कैरेट – 1,57,790 रुपये
अमेरिकी फेडरल रिजर्व का असर
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का एक बड़ा कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व का ब्याज दरों को स्थिर रखना है। दरें 3.50%-3.75% की रेंज में बरकरार रखी गई हैं। अमेरिका में बढ़ती महंगाई, कमजोर होती लेबर डिमांड और मध्य-पूर्व में युद्ध की अनिश्चितता के चलते दरों में बदलाव नहीं किया गया। जनवरी की बैठक में भी दरें जस की तस रखी गई थीं। दरों में कटौती न होने से वैश्विक बाजार में सोने-चांदी की चमक फीकी पड़ने का अनुमान है।
हालांकि, फेडरल रिजर्व ने संकेत दिया है कि साल के अंत तक दरों में एक बार कटौती हो सकती है। चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि US-ईरान युद्ध से महंगाई बढ़ने की आशंका है। यदि महंगाई कम नहीं हुई तो ब्याज दरों में कमी नहीं की जाएगी।
चांदी की कीमतों में गिरावट
सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। 19 मार्च की सुबह दिल्ली में चांदी का भाव 2,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। एक दिन पहले यानी 18 मार्च को चांदी की कीमत 6,000 रुपये यानी 2.28 प्रतिशत गिरकर 2,56,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 79.92 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।









