Gold Price Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें दिल्ली से मुंबई तक 22 और 24 कैरेट का ताजा भाव

वैश्विक बाजार में सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना गिरकर $4,384.38 प्रति औंस के स्तर पर आ गया है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मार्च 27, 2026

Gold Price Today: 27 मार्च को देशभर में सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में सुबह 24 कैरेट गोल्ड का भाव घटकर ₹1,44,690 प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,32,640 प्रति 10 ग्राम रही। मुंबई, पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,44,540 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव ₹1,32,490 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव देखने को मिला। हाजिर सोने का भाव 4,384.38 डॉलर प्रति औंस रहा। गौरतलब है कि 28 फरवरी से इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग शुरू होने के बाद से सोना करीब 17 प्रतिशत नीचे आ चुका है।

सोना-चांदी के दामों में बड़ा उतार-चढ़ाव, खरीदारी से पहले देखें ये अहम जानकारी

प्रमुख शहरों में सोने का भाव

Gold Price Today
सोने में फिर गिरावट

दिल्ली: 22 कैरेट – ₹1,32,640 | 24 कैरेट – ₹1,44,690

मुंबई/चेन्नई/कोलकाता/हैदराबाद: 22 कैरेट – ₹1,32,490 | 24 कैरेट – ₹1,44,540

पुणे/बेंगलुरु: 22 कैरेट – ₹1,32,490 | 24 कैरेट – ₹1,44,540

अहमदाबाद/भोपाल: 22 कैरेट – ₹1,32,540 | 24 कैरेट – ₹1,44,590

जयपुर/लखनऊ/चंडीगढ़: 22 कैरेट – ₹1,32,640 | 24 कैरेट – ₹1,44,690

गिरावट के कारण

बाजार में यह धारणा मजबूत हो गई है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व इस साल ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। पहले उम्मीद थी कि दरों में कम से कम दो बार कमी होगी। ऊंची ब्याज दरों का असर यह होता है कि सोने जैसे एसेट, जिन पर ब्याज नहीं मिलता, उनमें निवेश का आकर्षण घट जाता है।

इसके अलावा, मिडिल ईस्ट में जारी जंग ने भी सोने की कीमतों पर दबाव बनाया है। निवेशक सुरक्षित विकल्प तलाश रहे हैं, लेकिन सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव से अनिश्चितता बनी हुई है।

विशेषज्ञों की राय

LKP Securities के रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी का कहना है कि जब तक भू-राजनीतिक तनाव और महंगाई को लेकर चिंता बनी रहेगी, तब तक सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

PACE 360 के को-फाउंडर और चीफ ग्लोबल स्ट्रैटेजिस्ट अमित गोयल का मानना है कि सोना और चांदी अब पारंपरिक सुरक्षित निवेश नहीं रहे। उनके अनुसार, दोनों धातुएं धीरे-धीरे रिस्क एसेट की तरह व्यवहार करने लगी हैं। इससे आगे चलकर इनमें बबल बनने और फिर तेज गिरावट आने का खतरा है।

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट निवेशकों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। भू-राजनीतिक तनाव, ऊंची ब्याज दरें और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां इनकी कीमतों को प्रभावित कर रही हैं। आने वाले दिनों में भी इन धातुओं में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।

X सर्विस फिर डाउन, अचानक ठप पड़ी और यूजर्स को नहीं मिल रही कोई जानकारी

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।