Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, एक हफ्ते में कितना महंगा हुआ गोल्ड?

Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में इस सप्ताह बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 24 कैरेट सोना कई शहरों में हजारों रुपये महंगा हुआ, जबकि चांदी के भाव में भी जोरदार तेजी आई। दिल्ली, मुंबई, जयपुर, लखनऊ समेत प्रमुख शहरों में आज गोल्ड-सिल्वर के ताजा रेट क्या हैं, जानिए पूरी जानकारी।

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अगस्त 23, 2026

Gold Price Today: देश के सराफा बाजार में सोने की कीमतों में इस सप्ताह जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली है। अलग-अलग शहरों में 24 कैरेट सोना एक सप्ताह के दौरान करीब 7,960 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड के भाव में भी लगभग 7,300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 23 अगस्त की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,63,240 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड 1,63,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत मजबूत बनी हुई है और स्पॉट गोल्ड करीब 4,600.91 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज किया गया।

इंदौर में भी बढ़े सोने के भाव

इंदौर के सराफा बाजार में शनिवार को सोने की कीमतों में एक दिन में ही 1,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई। इसके बाद सोने का औसत भाव बढ़कर करीब 1,56,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसी बाजार में चांदी की कीमत भी मजबूत बनी हुई है। शनिवार को चांदी का औसत भाव करीब 2,41,500 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

दिल्ली में सोने का ताजा भाव

राजधानी दिल्ली में 23 अगस्त को 22 कैरेट सोने की कीमत 1,49,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। वहीं 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,63,240 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

मुंबई और कोलकाता में कितनी कीमत?

मुंबई और कोलकाता दोनों शहरों में 22 कैरेट सोना करीब 1,49,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,63,090 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु में भाव

चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,63,090 रुपये, जबकि 22 कैरेट गोल्ड 1,49,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। पुणे और बेंगलुरु में भी सोने के भाव लगभग इसी स्तर पर हैं। दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,63,090 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,49,500 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

दूसरे प्रमुख शहरों में सोने का रेट

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोना करीब 1,49,550 रुपये, जबकि 24 कैरेट गोल्ड 1,63,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 22 कैरेट सोने का भाव 1,49,650 रुपये और 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,63,240 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। हैदराबाद में 22 कैरेट सोना 1,49,500 रुपये और 24 कैरेट गोल्ड 1,63,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।

चांदी भी हुई महंगी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी साप्ताहिक आधार पर तेजी देखने को मिली है। पिछले एक सप्ताह में चांदी करीब 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक महंगी हुई है। 23 अगस्त की सुबह देश में चांदी का भाव करीब 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत लगभग 69.87 डॉलर प्रति औंस रही।

EPF में पैसा लगाना या शेयर बाजार में निवेश? रिटायरमेंट से पहले समझ लें पूरा गणित

घरेलू और वैश्विक बाजार का असर

सोने और चांदी की कीमतें केवल घरेलू बाजार की परिस्थितियों पर निर्भर नहीं करतीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन धातुओं की कीमत, डॉलर की स्थिति, वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां और घरेलू मांग समेत कई कारक इनके भाव को प्रभावित करते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में भी सराफा बाजार की चाल पर निवेशकों और ग्राहकों की नजर बनी रहेगी।