Gold Price Today: सोने की चमक बरकरार, पर चांदी की चाल पड़ी सुस्त; चेक करें आज का ताजा भाव

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,61,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं दिल्ली में एक दिन पहले सोने के दाम 1,000 रुपये बढ़े, जबकि 26 फरवरी की सुबह चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 26, 2026

Gold Price Today: 26 फरवरी को सोने की कीमतों में मजबूती का रुख बरकरार है, जबकि चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। देशभर के सराफा बाजारों में सोना लगातार महंगा होता जा रहा है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,62,050 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,61,900 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये यानी लगभग एक प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी, जिससे इसका भाव 1,64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख और सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) की बढ़ती मांग के कारण सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,181.46 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है, जिसका सीधा असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।

Dollar vs Rupee: डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ मजबूत, ट्रंप के नए टैरिफ ऐलान के बीच भारतीय मुद्रा में उछाल

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा दाम

Gold Price Today
सोने की चमक बरकरार

दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव 1,48,560 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोना 1,62,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,48,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इन शहरों में 24 कैरेट सोना 1,61,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है।

अहमदाबाद में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,48,460 रुपये और 24 कैरेट का 1,61,950 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,62,050 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,48,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

भोपाल में 22 कैरेट सोना 1,48,460 रुपये और 24 कैरेट 1,61,950 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। हैदराबाद में भी 22 कैरेट का भाव 1,48,410 रुपये और 24 कैरेट का 1,61,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पुणे और बेंगलुरु में भी सोने की कीमतें मुंबई के समान ही बनी हुई हैं।

चांदी के दाम में गिरावट

जहां सोने में तेजी देखी जा रही है, वहीं चांदी की कीमत में गिरावट आई है। 26 फरवरी की सुबह चांदी का भाव 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। हालांकि इससे एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 5,900 रुपये या करीब दो प्रतिशत बढ़कर 2,77,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 90.30 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आंकड़े को पार कर चुकी थी, जिससे निवेशकों के बीच इस धातु को लेकर काफी उत्साह देखा गया था।

कुल मिलाकर, वैश्विक परिस्थितियों और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ती रुचि के कारण सोने की कीमतों में मजबूती बनी हुई है, जबकि चांदी के दाम में फिलहाल उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय संकेतों के आधार पर इन दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में और बदलाव संभव है।

ED Action: अनिल अंबानी को बड़ा झटका, ED ने कुर्क किया 3716 करोड़ का आवास