Gold Price Today: रामनवमी के अवसर पर 26 मार्च को देशभर में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। राजधानी दिल्ली में सुबह 24 कैरेट सोने का भाव 146,830 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट का भाव 134,610 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई, पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने की कीमत 146,680 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट की कीमत 134,460 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।
एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत में 4,900 रुपये (3.38%) की बढ़ोतरी हुई थी, जिससे भाव 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,556.55 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।
महंगाई का डबल झटका! LPG के बाद अब खाने के तेल की कीमतें बढ़ने के आसार
वैश्विक परिस्थितियों का असर

सोने की कीमतों में यह उछाल अंतरराष्ट्रीय हालात से भी जुड़ा है। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित संघर्षविराम की उम्मीद ने बाजार को प्रभावित किया है। खबरों के अनुसार, अमेरिका ने ईरान को 15-सूत्रीय प्रस्ताव दिया है, हालांकि ईरान ने बातचीत से इनकार किया है। इस स्थिति ने कच्चे तेल और डॉलर की कीमतों को नीचे धकेला है, जिससे सोने की मांग बढ़ी है।
प्रमुख शहरों में सोने के भाव
शहर 22 कैरेट (₹) 24 कैरेट (₹)
दिल्ली 134610 146830
मुंबई 134460 146680
अहमदाबाद 134510 146730
चेन्नई 134460 146680
कोलकाता 134460 146680
हैदराबाद 134460 146680
जयपुर 134610 146830
भोपाल 134510 146730
लखनऊ 134610 146830
चंडीगढ़ 134610 146830
चांदी का भाव
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई। 26 मार्च की सुबह चांदी का भाव 2,50,100 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत में 11,250 रुपये (4.89%) की बढ़ोतरी हुई थी, जिससे भाव 2,41,250 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 72.67 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। इस साल जनवरी में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का आंकड़ा पार कर चुकी थी, जो निवेशकों के लिए बड़ी खबर रही।
रामनवमी के दिन सोने और चांदी दोनों की कीमतों में उछाल ने निवेशकों और ग्राहकों का ध्यान खींचा है। वैश्विक परिस्थितियों और घरेलू मांग के चलते आने वाले दिनों में भी इनकी कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।









