Gold Price Today: भारत में सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है, हालांकि बीच-बीच में गिरावट भी दर्ज होती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर ₹1,34,782 प्रति 10 ग्राम हो गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए इन दोनों दिनों के लिए यही भाव मान्य रहेगा। वहीं, गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज सोना ₹1,36,360 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है।
दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत ₹1,39,440 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर सोना बढ़कर $4,392.94 प्रति औंस हो गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव ₹1,36,448 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।
नए साल में भी सोने-चांदी का जलवा, चांदी में ₹5656 और गोल्ड में ₹954 की जोरदार तेजी
विभिन्न कैरेट में सोने का भाव

IBJA के ताजा आंकड़ों के अनुसार आज के सोने के भाव इस प्रकार हैं
24 कैरेट सोना: ₹1,34,782 प्रति 10 ग्राम
23 कैरेट सोना: ₹1,34,242 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹1,23,460 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹1,01,087 प्रति 10 ग्राम
14 कैरेट सोना: ₹78,848 प्रति 10 ग्राम
शहरवार सोने की कीमतें
देश के विभिन्न शहरों में सोने की कीमतें इस प्रकार हैं (प्रति 10 ग्राम)
शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
दिल्ली ₹136360 ₹125010 ₹102310
मुंबई ₹136210 ₹124860 ₹102160
कोलकाता ₹136210 ₹124860 ₹102160
चेन्नई ₹137250 ₹125810 ₹104910
पटना ₹136260 ₹124910 ₹102210
लखनऊ ₹136360 ₹125010 ₹102310
मेरठ ₹136360 ₹125010 ₹102310
कानपुर ₹136360 ₹125010 ₹102310
अयोध्या ₹136360 ₹125010 ₹102310
गाजियाबाद ₹136360 ₹125010 ₹102310

नोएडा ₹136360 ₹125010 ₹102310
गुड़गांव ₹136360 ₹125010 ₹102310
चंडीगढ़ ₹136360 ₹125010 ₹102310
जयपुर ₹136360 ₹125010 ₹102310
अहमदाबाद ₹136260 ₹124910 ₹102210
पुणे ₹136210 ₹124860 ₹102160
लुधियाना ₹136360 ₹125010 ₹102310
गुवाहाटी ₹136210 ₹124860 ₹102160
इंदौर ₹136260 ₹124910 ₹102210
बैंगलोर ₹136210 ₹124860 ₹102160
भुवनेश्वर ₹136210 ₹124860 ₹102160
केरल ₹136210 ₹124860 ₹102160
हैदराबाद ₹136210 ₹124860 ₹102160
पिछले दिन का भाव
शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुख के बीच दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत ₹1,100 बढ़कर ₹1,39,440 प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं, हाजिर सोना $67.47 यानी 1.56% बढ़कर $4,392.94 प्रति औंस तक पहुंच गया। MCX पर 5 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का भाव 0.47% बढ़कर ₹1,36,448 प्रति 10 ग्राम हो गया।









