Gold Price Today: धड़ाम से गिरे सोने के दाम, चांदी भी हुई सस्ती; चेक करें आज का लेटेस्ट रेट

सोने-चांदी की कीमतों में आज हल्की गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली समेत देश के दस बड़े शहरों में 24 कैरट, 22 कैरट और 18 कैरट गोल्ड के भाव मामूली सस्ते हुए हैं।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 12, 2026

Gold Price Today: भारत में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। लगातार दो दिनों की तेजी और एक दिन की स्थिरता के बाद आज दोनों धातुओं के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली समेत देश के अन्य बड़े शहरों में सोने की कीमतें हल्की कम हुई हैं, वहीं चांदी भी सस्ती हुई है।

Gold ETF में बड़ा उछाल, दिसंबर में निवेश 211% बढ़कर ₹11,646 करोड़ का ऑल टाइम हाई, SIP से ₹31,000 करोड़ का इनफ्लो

सोने के भाव में गिरावट

Gold Price Today
धड़ाम से गिरे सोने के दाम

दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम ₹10 सस्ता हुआ। 22 कैरेट गोल्ड भी ₹10 प्रति 10 ग्राम कम हुआ। इससे पहले लगातार दो दिनों में 24 कैरेट गोल्ड ₹2460 और 22 कैरेट गोल्ड ₹2250 महंगा हुआ था। एक दिन की स्थिरता के बाद अब कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है।

सिटीवाइज गोल्ड रेट

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमतें इस प्रकार हैं—

दिल्ली: 24 कैरेट ₹1,40,600 | 22 कैरेट ₹1,28,890 | 18 कैरेट ₹1,05,480

मुंबई: 24 कैरेट ₹1,40,450 | 22 कैरेट ₹1,28,740 | 18 कैरेट ₹1,05,330

कोलकाता: 24 कैरेट ₹1,40,450 | 22 कैरेट ₹1,28,740 | 18 कैरेट ₹1,05,330

चेन्नई: 24 कैरेट ₹1,39,640 | 22 कैरेट ₹1,28,990 | 18 कैरेट ₹1,07,640

बेंगलुरु: 24 कैरेट ₹1,40,450 | 22 कैरेट ₹1,28,740 | 18 कैरेट ₹1,05,330

हैदराबाद: 24 कैरेट ₹1,40,450 | 22 कैरेट ₹1,28,740 | 18 कैरेट ₹1,05,330

लखनऊ: 24 कैरेट ₹1,40,600 | 22 कैरेट ₹1,28,890 | 18 कैरेट ₹1,05,480

पटना: 24 कैरेट ₹1,40,500 | 22 कैरेट ₹1,28,740 | 18 कैरेट ₹1,05,330

जयपुर: 24 कैरेट ₹1,40,600 | 22 कैरेट ₹1,28,890 | 18 कैरेट ₹1,05,480

अहमदाबाद: 24 कैरेट ₹1,40,500 | 22 कैरेट ₹1,28,740 | 18 कैरेट ₹1,05,330

चांदी की कीमतों में गिरावट

Gold Price Today
धड़ाम से गिरे सोने के दाम

दिल्ली में आज चांदी ₹2,59,900 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। एक दिन की स्थिरता के बाद इसके भाव ₹100 प्रति किग्रा कम हुए। इससे पहले लगातार दो दिनों में चांदी ₹8,000 सस्ती हुई थी और फिर एक ही दिन में ₹11,000 महंगी हुई थी। मुंबई और कोलकाता में चांदी दिल्ली के समान भाव पर बिक रही है। चेन्नई में चांदी सबसे महंगी है, जहां इसका भाव ₹2,74,900 प्रति किग्रा है।

निवेशकों की नजर सोने पर

2025 में सोने की कीमतों में ऐतिहासिक तेजी देखने को मिली थी। कई निवेशकों को अब लग रहा है कि इस बार तेजी सुस्त पड़ सकती है। हालांकि, बड़े मनी मैनेजर्स अभी भी सोने को लेकर सकारात्मक हैं। उनका मानना है कि जिन कारणों से सोना रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा, वे अब भी मौजूद हैं और आगे भी सपोर्ट देंगे।

भारत और ब्रिक्स देशों ने अमेरिकी बॉन्ड से दूरी बनाई, 2026 तक खत्म होगा अमेरिका का राज, भारत-रूस में 90% व्यापार डॉलर में नहीं