Gold Price Today: भारत में सोने और चांदी के बाजार में निवेशकों के लिए हाल ही में उतार-चढ़ाव देखा गया। डॉलर की मजबूती और पिछले दिनों सोने में आई तेज रैली के बाद मुनाफावसूली के चलते सोने के दाम नीचे आए थे। लेकिन अब निचले स्तर पर खरीदारी के चलते सोने की कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिल रही है। वहीं, चांदी का बाजार फिलहाल फिसल रहा है।
निवेशकों की चांदी! भारत-अमेरिका ट्रेड डील से बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी में रिकॉर्ड उछाल
दिल्ली में गोल्ड और चांदी के भाव

राजधानी दिल्ली में बुधवार को 24 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम ₹10 महंगा हुआ और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 बढ़कर बिक रहा है। वहीं, चांदी की कीमतें थोड़ी कम हुई हैं। दिल्ली में आज प्रति किग्रा चांदी ₹2,79,900 पर बिक रही है, जो ₹100 की गिरावट दर्शाता है। अन्य महानगरों में भी चांदी के भाव लगभग समान हैं, लेकिन चेन्नई में यह सबसे महंगी है, जहां प्रति किग्रा ₹2,99,900 दर्ज किया गया है।
10 शहरों में गोल्ड के भाव
देश के प्रमुख 10 शहरों में 10 ग्राम सोने के दाम इस प्रकार हैं:
शहर 24 कैरट (₹) 22 कैरट (₹) 18 कैरट (₹)
दिल्ली 1,54,090 1,41,260 1,15,610
मुंबई 1,53,940 1,41,110 1,15,460
कोलकाता 1,53,940 1,41,110 1,15,460
चेन्नई 1,55,680 1,42,710 1,22,110
बेंगलुरु 1,53,940 1,41,110 1,15,460
हैदराबाद 1,53,940 1,41,110 1,15,460
लखनऊ 1,54,090 1,41,260 1,15,610
पटना 1,53,990 1,41,160 1,15,510
जयपुर 1,54,090 1,41,260 1,15,610
अहमदाबाद 1,53,990 1,41,160 1,15,510
एक्सपर्ट का विश्लेषण
एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट और रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी का कहना है कि रिकॉर्ड हाई से आई गिरावट, मार्जिन जरूरतों में बढ़ोतरी और मुनाफावसूली के कारण बाजार में फिलहाल वोलैटिलिटी अधिक है। कमोडिटी एक्सपर्ट एनएस रामास्वामी के अनुसार, सोना और चांदी में हालिया गिरावट एक नेचुरल शेकआउट है। डॉलर की मजबूती ने बिकवाली को ट्रिगर किया, लेकिन सोने का मजबूत बुल ट्रेंड अभी भी कायम है।
रामास्वामी के मुताबिक, केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी, भू-राजनीतिक जोखिम और पोर्टफोलियो डायवर्सिफिकेशन की मांग सोने को सपोर्ट कर रही है। उन्होंने कहा कि 2025 की चौथी तिमाही में केंद्रीय बैंकों ने लगभग 230 टन सोना खरीदा था, और 2026 में यह खरीद 800 टन से अधिक रहने की उम्मीद है।

चांदी की हालिया गिरावट के पीछे मार्जिन जरूरतों में बढ़ोतरी का हाथ है, जिससे ट्रेडर्स को पोजिशन काटनी पड़ी। फिलहाल चांदी $72 से $78 के दायरे में कारोबार कर सकती है और $80 के ऊपर टिकने तक कोई बड़ा ब्रेकआउट मुश्किल है।
सैम्को सिक्योरिटीज के अपूर्व सेठ के अनुसार, सोने का लॉन्ग टर्म ट्रेंड अब भी ऊपर की ओर है। मजबूत निवेशक हर गिरावट पर खरीदारी कर रहे हैं और आने वाले महीनों में सोना प्रति 10 ग्राम ₹1.32 लाख से ₹1.80 लाख के दायरे में कंसोलिडेट कर सकता है।
ग्राहकों की पहली पसंद बनी 7-सीटर! रेनो इंडिया ने जनवरी 2026 में दर्ज की 33% ग्रोथ










