Gold Price Today: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 2 फरवरी की सुबह घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के दाम और नीचे चले गए, जबकि चांदी की कीमतों में भी कमजोरी देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर रुझान, डॉलर में मजबूती और निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली के चलते कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है।
Nirmala Sitharaman Budget 2026: विकसित भारत लक्ष्य रोजगार, ग्रामीण विकास और मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस
दिल्ली-मुंबई में सोना हुआ सस्ता

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,60,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,47,340 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,60,570 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,47,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। हालांकि बीते एक सप्ताह की बात करें तो 24 कैरेट सोने की कीमत में कुल 320 रुपये और 22 कैरेट सोने में करीब 300 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है, लेकिन आज के कारोबार में इसमें नरमी देखने को मिल रही है।
अन्य बड़े शहरों में सोने के ताज़ा भाव
चेन्नई, कोलकाता और मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,60,570 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,47,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। पुणे और बेंगलुरु में भी यही रेट देखने को मिल रहे हैं। अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,60,620 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,47,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,60,720 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,47,340 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर
वैश्विक बाजार की बात करें तो सोने का हाजिर भाव 5,087.73 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बना हुआ है। डॉलर इंडेक्स में मजबूती और वैश्विक स्तर पर निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली के कारण सोने की कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है। यही कारण है कि घरेलू बाजार में भी इसका असर साफ नजर आ रहा है।
चांदी की कीमतों में भी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट का सिलसिला जारी है। 2 फरवरी की सुबह चांदी का भाव घटकर 3,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। हालांकि बीते एक सप्ताह में चांदी की कीमत में करीब 15,000 रुपये की मजबूती देखने को मिली थी। गौरतलब है कि 30 जनवरी को चांदी का भाव 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार चला गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 95.26 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ है।
निवेशकों के लिए क्या है संकेत
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, फिलहाल वैश्विक आर्थिक संकेत, डॉलर की चाल और ब्याज दरों से जुड़े फैसले सोने-चांदी की कीमतों की दिशा तय करेंगे। अल्पकालिक उतार-चढ़ाव के बावजूद लंबी अवधि के निवेशकों के लिए सोना अब भी एक सुरक्षित विकल्प माना जा रहा है।
Union Budget 2026: Nirmala Sitharaman ने लगातार 9वीं बार पेश किया केंद्रीय बजट! जानिए क्या रहा ख़ास ?










