Gold Price Today: आज फिर लुढ़का सोने का भाव, चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट

ग्लोबल बाजार में बिकवाली और डॉलर की मजबूती के चलते सोने की कीमतों में गिरावट आई है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,54,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों कारण देश में सोने के दाम तय करते हैं।

Gold Price Today

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 6, 2026

Gold Price Today: फरवरी महीने की शुरुआत के साथ ही सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 6 फरवरी की सुबह देश के प्रमुख सर्राफा बाजारों में सोने के भाव और नीचे आ गए हैं। राजधानी दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में गोल्ड के रेट में गिरावट दर्ज की गई है। वैश्विक बाजार में बिकवाली का दबाव और डॉलर की मजबूती को इस गिरावट की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Volkswagen Tayron R-Line की प्री-बुकिंग अब शुरू, लॉन्च डेट क्या है?

दिल्ली-मुंबई में सस्ता हुआ सोना

Gold Price Today
आज फिर लुढ़का सोने का भाव

6 फरवरी को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,54,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,41,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,54,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का रेट 1,41,540 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने पर दबाव बना हुआ है। ग्लोबल लेवल पर सोने का हाजिर भाव गिरकर 4,826.99 डॉलर प्रति औंस तक आ गया है, जिससे घरेलू बाजार पर भी असर पड़ा है।

बड़े शहरों में सोने के ताजा रेट

देश के अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 1,41,540 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। अहमदाबाद और भोपाल में सोना तुलनात्मक रूप से महंगा है, जहां 24 कैरेट गोल्ड 1,60,620 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 1,47,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भी दिल्ली के समान ही रेट देखने को मिले हैं।

लंबी अवधि में सोने को लेकर उम्मीद

हालांकि फिलहाल सोने की कीमतों में गिरावट का रुख बना हुआ है, लेकिन लंबी अवधि के लिए अनुमान सकारात्मक हैं। ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक जेपी मॉर्गन का मानना है कि साल के अंत तक सोने की कीमतें 6,300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक सेंट्रल बैंकों और निवेशकों की ओर से लगातार डिमांड बने रहने की संभावना है। अनुमान है कि 2026 तक सेंट्रल बैंक लगभग 800 टन सोने की खरीद कर सकते हैं, जिससे कीमतों को सपोर्ट मिल सकता है।

चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट

Gold Price Today
आज फिर लुढ़का सोने का भाव

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट दर्ज की गई है। 6 फरवरी की सुबह चांदी का भाव घटकर 2,99,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। गौरतलब है कि 30 जनवरी को चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से ऊपर थी। विदेशी बाजार में चांदी का हाजिर भाव 76.26 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

चांदी में निवेश को लेकर विशेषज्ञों की सलाह

निर्मल बंग सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट और कमोडिटीज रिसर्च हेड कुणाल शाह के अनुसार, चांदी में तेजी का मौजूदा दौर फिलहाल खत्म हो चुका है। उनका कहना है कि बाजार में अत्यधिक और अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव के चलते चांदी अब जोखिम भरा निवेश बन गई है। ऐसे में किसी भी तेजी को बेचने के मौके के तौर पर देखा जाना चाहिए, न कि खरीदारी के लिए।

Gold-Silver Price Crash: चांदी में भारी गिरावट, ₹24000 सस्ती, सोना भी ₹4500 टूटा